• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या के पावन सलिल सरयू के तट पर जीवंत हो उठा त्रेता युग

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
जीवंत हो उठा त्रेता युग The Treta Yug came alive

जीवंत हो उठा त्रेता युग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की भूमि पावन अयोध्या में सलिल सरयू के तट पर शुक्रवार को त्रेता युग जीवंत हो उठा। यहां हेलिकॉप्टर से राम की पैड़ी के रामकथा पार्क में भगवान श्रीराम, सीताजी तथा लक्ष्मण के स्वरूप के उतरने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने स्वागत किया।

इसके बाद श्रीराम, माता सीता तथा लक्ष्मण जी रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क पहुंचे। रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। राज्यपाल मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट जनों ने राम सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा यूपी मंत्रिमंडल के सदस्यों ने आरती की।

यहां पर करीब पांच सौ वर्ष बाद दीपक जला और धनतेरस के पर्व पर दीपावली की पूजा की गई। दिव्य दीपोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के सम्मुख घी का दीपक जलाकर किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले रामकथा पार्क में श्रीराम से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इनके साथ मंत्रिमंडल के सहयोगी तथा शासन के शीर्ष अधिकारी गण भी थे।

राममंदिर निर्माण से पीएम मोदी ने पूरा किया कई पीढ़ियों का संकल्‍प : सीएम योगी

रामनगरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी है। दीपोत्सव को लेकर लोगों का उमंग चरम पर है, इसी बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां का ताप काफी बढ़ा दिया है। रामजन्मभूमि परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ करीब पांच सौ वर्ष बाद दीप जलाकर रामलला की पूजा की। रामजन्मभूमि परिसर में प्रदर्शनी का अवलोकन करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने किया।

सुहाना ने शेयर की मां गौरी खान की थ्रोबैक फोटो

चंपतराय ने इस अवसर पर राज्यपाल तो राजा अयोध्या बिमलेंद्र मोहन मिश्र ने सीएम योगी आदित्यनाथ अंगवस्त्र भेंट किया। इससे पहले श्री राम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक की कहानी बयां करती झांकियां निकलीं। रथ की शक्ल में ऐसी 11 झांकियों के बीच देश के विभिन्न प्रांतों से आए चुनिंदा लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भी समा बांध रहे थे। अयोध्‍या में झांकी शोभा यात्रा की शक्ल में करीब 3 किलोमीटर का सफर तय कर राम कथा पार्क पहुंची। लोक नृत्य की 20 टीमें झांकियों के साथ लोक नृत्य कर रही है।

Tags: awe at the Deep festival in AyodhyaDeepavali in AyodhyaDeepparv in Ayodhyagrand Diwali in Ayodhyahindi newsnews in hindisparkling with the lights of Ayodhyatableau came out in Ayodhyaअयोध्या दीपों से जगमगाईअयोध्या में दीप पर्व पर रौनकअयोध्या में दीपपर्वअयोध्या में दीपावलीअयोध्या में निकली झांकीअयोध्या में भव्य दीपावली
Previous Post

योगी सरकार के तमाम दावे गीले पटाखों की तरह फुस्स हो गए : अखिलेश यादव

Next Post

CSBC बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में इंटरमीडिएट लेवल का होगा सिलेबस

Desk

Desk

Related Posts

Nobel Peace Prize
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप के सपने का “नोबेल” एंड , वेनेज़ुएला की क्वीन ने कर दिया क्लीन बोल्ड!

10/10/2025
CM Vishnudev Sai
राजनीति

समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र मार्ग : सीएम विष्णु देव साय

10/10/2025
CM Yogi listened to the problems of 200 people in Janta Darshan.
उत्तर प्रदेश

घबराइए मत, सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी

10/10/2025
CM Yogi inaugurated the UP trade show Swadeshi Mela.
उत्तर प्रदेश

इंफ्रास्ट्रक्चर, कारोबारी सुगमता व सुरक्षा से आया व्यापक निवेश : मुख्यमंत्री

10/10/2025
CM Yogi handed over the keys of flats to 120 families in Gorakhpur.
Main Slider

उत्तर प्रदेश में माफियाओं की हवेलियों की जगह गरीबों के लिए मकान खड़े होंगे- सीएम योगी

10/10/2025
Next Post
Police Constable vacancy

CSBC बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में इंटरमीडिएट लेवल का होगा सिलेबस

यह भी पढ़ें

UPSC NDA

UPSC NDA-NAI के ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

23/12/2023
mahakumbh

महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने में जुटी योगी सरकार

26/03/2024
सीएम योगी

दिवाली पर CM योगी ने हनुमानगढ़ी में किए दर्शन और पूजा, संतों का लिया आशीर्वाद

14/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version