Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आउट होकर जा रहे मैक्सवेल को अंपायर ने बुलाया वापस, चहल से हुई गलती

maxwell free

maxwell free

नई दिल्ली। युजवेंद्र चहल ने मैक्सवेल का विकेट हासिल करने के बाद नो बॉल होने की वजह से इसे गंवा दिया। 13 ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने शॉट लगाया और गेंद राहुल चहल ने उनका कैच लपका। 19 रन पर आउट होने के बाद मैक्सवेल मैदान से निराश होकर लौट रहे थे तभी फील्ड अंपायर ने उनको रोका। चहल की यह गेंद नो थी और थर्ड अंपायर ने इस बात की जानकारी देते हुए उनको नॉट करार देने के साथ ऑस्ट्रेलिया को फ्री हिट दिया।

दोपहर 1:15 बजे तक केरला के स्थानीय चुनाव में 49.6% मतदान

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी कर मैच पलट दिया था। सिडनी में तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान उनकी एक गलती टीम इंडिया को भारी पड़ा। मैक्सवेल को आउट होने के बाद अंपायर ने वापस बुला लिया क्योंकि चहल की गेंद नो थी।

एमएसपी को अनिवार्य बनाने का कानून लाए सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

नो बॉल पर मिले जीवनदान का मैक्सवेल ने पूरा फायदा उठाया और अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंद पर अर्धशतक बनाया। उनको 54 रन के स्कोर पर टी नटराजन ने बोल्ड कर वापस भेजा। आउट होने से पहले तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

Exit mobile version