• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

USB कंडोम क्या है और क्यों है जरूरी? फायदे जानकर चौंक जाएंगे

Desk by Desk
13/01/2026
in Tech/Gadgets
0
क्या होता है USB कंडोम? फायदे जान लेंगे तो कहेंगे-कमाल की चीज है
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज के डिजिटल वर्ल्ड में हर किसी के लिए स्मार्टफोन सबसे जरूरी चीजों में से एक है. ऐसे में अक्सर हम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और मॉल जैसी जगहों पर पब्लिक USB पोर्ट से फोन को चार्ज कर लेते हैं. लेकिन यही सुविधा आपके लिए बड़ा खतरा बन सकती है. इन पोर्ट्स के जरिए आपका बैंक डाटा, पासवर्ड और निजी जानकारी चोरी हो सकती है. इसी खतरे से बचाने के लिए USB कंडोम (USB Condom) की जरूरत होती है. यहां हम इस डिवाइस के बारे में डिटेल में बता रहे हैं.

USB कंडोम (USB Condom) क्या होता है?

USB कंडोम (USB Condom) असल में एक छोटा सा USB डेटा ब्लॉकर होता है जो चार्जिंग के दौरान फोन और चार्जिंग पोर्ट के बीच लगाया जाता है. पब्लिक प्लेस में फोन को चार्ज करते समय यह डिवाइस सबसे जरूरी हो जाता है. क्योंकि यह आपके फोन को बिजली तो देता है लेकिन डेटा ट्रांसफर को पूरी तरह रोक देता है. यानी आपका फोन चार्ज होगा लेकिन जूस जैकिंग को रोकता है. यानी कोई भी फाइल, पासवर्ड या जानकारी आपके फोन के बाहर नहीं जा पाएगी. इसका आकार बहुत छोटा होता है, इसलिए इसे पॉकेट या बैग में रखना आसान होता है. भारत में इसकी कीमत करीब 500 से 1000 रुपये के बीच होती है.

जूस जैकिंग क्या है?

जूस जैकिंग एक साइबर हमला है जिसमें हैकर पब्लिक USB पोर्ट या केबल में मालवेयर डाल देते हैं. जैसे ही आप अपना फोन वहां लगाते हैं, आपका बैंक डाटा, ओटीपी, ईमेल और पासवर्ड चोरी हो सकता है. RBI भी इसे लेकर चेतावनी दे चुका है. कई मामलों में फोन पूरी तरह लॉक हो सकता है या आपकी पूरी सेविंग उड़ सकती है. यह खतरा दिखता नहीं है, लेकिन नुकसान बहुत बड़ा हो सकता है.

कैसे काम करता है USB कंडोम (USB Condom) ?

USB कंडोम (USB Condom) आपके चार्जर और फोन के बीच दीवार बन जाता है. यह केवल बिजली को गुजरने देता है और डेटा लाइन को काट देता है. यानी चार्जिंग तो होगी लेकिन कोई भी ऐप, हैकर या सॉफ्टवेयर आपके फोन से जुड़ नहीं पाएगा. यह स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि टैबलेट, लैपटॉप और USB-C डिवाइस पर भी काम करता है. कुछ केबल ऐसे भी आते हैं जिनमें डेटा ब्लॉकिंग पहले से बनी होती है.

क्या सच में USB कंडोम (USB Condom) जरूरी है?

हालांकि जूस जैकिंग के मामले बहुत ज्यादा सामने नहीं आए हैं और Android और iPhone में अपनी सुरक्षा होती है, फिर भी खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता. अगर आप ज्यादा सफर करते हैं या बार-बार पब्लिक चार्जिंग पोर्ट इस्तेमाल करते हैं, तो USB कंडोम एक अच्छा सुरक्षा कवच बन सकता है. फिर भी सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि आप अपना चार्जर या पावर बैंक इस्तेमाल करें.

यात्रा करने वालों के लिए क्यों जरूरी?

जो लोग ट्रेन, बस या फ्लाइट से ज्यादा सफर करते हैं, उनके लिए USB कंडोम (USB Condom) एक जरूरी एक्सेसरी बन सकता है. यह सस्ता है और जेब में आसानी से रखा जा सकता है. जब भी पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर फोन लगाएं, इसे बीच में लगा दें और बेफिक्र होकर चार्ज करें. इस छोटी सी डिवाइस से आप अपने पैसे, पहचान और निजी जिंदगी को सुरक्षित रख सकते हैं.

Tags: USB condom
Previous Post

OnePlus Sale में बड़ा धमाका, फ्लैगशिप और Nord स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट

Next Post

मुहांसों छीन लेते है फेस की खूबसूरती, करें ये घरेलू उपाय

Desk

Desk

Related Posts

Hyundai Exter
Tech/Gadgets

नई स्टाइलिंग और फीचर्स के साथ लॉन्च होगी ये धांसू, Punch की बढ़ेगी टेंशन

30/01/2026
Apple Airtag
Tech/Gadgets

Apple ने लॉन्च किया नया AirTag, अब फाटक से मिल जाएगा खोया हुआ सामान

27/01/2026
Vivo X200T
Tech/Gadgets

Vivo X200T भारत में लॉन्च को तैयार, कैमरा और परफॉर्मेंस पर होगा फोकस

24/01/2026
Hyundai
Tech/Gadgets

आ रही Hyundai की नई Sub-4 मीटर SUV, Fronx को देगी टक्कर

23/01/2026
Grok
Tech/Gadgets

नहीं सुधर रहा Grok AI, 11 दिनों में बना डाली 30 लाख अश्लील तस्वीरें

23/01/2026
Next Post
Acne scars

मुहांसों छीन लेते है फेस की खूबसूरती, करें ये घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें

army

कश्मीर : 100 से अधिक ऑपरेशनों में 208 दहशतगर्दों को मारे गए

30/12/2020
AYUSH

आयुष मंत्रालय ने कोरोना से बचाव के लिए जारी की नई गाइडलाइंस, करना होगा ये उपाय

06/10/2020
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो

53 साल की उम्र में शिक्षामंत्री ने फिर शुरू की पढ़ाई, इस वजह से लिया 11वीं में एडमिशन

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version