Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

”इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं”

apj abdul kalam

एपीजे अब्दुल कलाम

लाइफ़स्टाइल डेस्क। महान वैज्ञानिक और देश के 11वें राष्ट्रपति रहे डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की कल जयंती थी  उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था। पद्म भूषण, पद्म विभूषण और भारत रत्न से सम्मानित भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति रहे कलाम को ‘मिसाइल मैन’ के रूप में जाना जाता है। वह एक ऐसे महान इंसान थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और मानवता पर न्योछावर कर दिया। उनके विचार आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

अब्दुल कलाम का बचपन बहुत ही गरीबी में बीता। उन्हें अख़बार तक बेचने पड़े, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और अपने सपनों को जीते हुए हुए देश और मानव जाति के लिए कई कल्याणकारी काम किए। अपने इन्हीं सिद्धांतों और कामों की बदौलत वह जनता के दिलों में बसे हुए हैं। आज उनकी जयंती पर जानिए ऐसे कुछ विचार, जो आपके जीवन को एक नई दिशा देंगे।

Exit mobile version