Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युवती से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक साल से था फरार

arrested

arrested

लखनऊ। राजधानी की गाजीपुर पुलिस ने एक फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने 1 वर्ष पहले एक महिला के साथ रेप किया। उसके बाद उसने महिला को जान से मारने की कोशिश भी की।

जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गाजीपुर पुलिस ने फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर स्थानीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि झारखंड राज्य का रहने वाले जयमन एक्का ने उसके साथ रेप किया और उसको जान से मारने का प्रयास भी किया था।

ड्रग्स माफिया सहित सात लोग गिरफ्तार, लाखों रुपए की चरस बरामद

पिछले साल से लगातार आरोपी महिला को प्रताड़ित करता आ रहा था, जिसको पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version