Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना के खिलाफ जंग जारी, सीरम ने केंद्र को दिए कोविशील्ड के 65.25 डोज

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ने 19 सितंबर तक सरकार को कुल 65.25 करोड़ कोविशील्ड और भारत बायोटेक ने 9.1 करोड़ कोवॉक्सिन टीकों की खुराक दी है। शुक्रवार को इसकी अधिकृत जानकारी दी गई हैं।

बता दें कि, सीरम इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि, अगस्त में किए गए वादे के अनुसार सितंबर में कंपनी ने 20.29 लाख डोज दिए। एसआईआई ने सरकार को जानकारी दी है कि वो अक्तूबर में 22 करोड़ खुराक की देने में सक्षम होगी।

सीरम 20 करोड़ डोज देगी

जानकारी के मुताबिक, सरकार ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही से सरप्लस वैक्सीन के निर्यात की इजाजत दे दी है। ताकि ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के तहत ‘कोवैक्स ग्लोबल पूल’ के लिए खुराक दी जा सके। सीरम ने अपनी कोविशील्ड का उत्पादन बढ़ाकर हर महीने 20 करोड़ डोज कर दी है।

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 360 अंक लढ़का सेंसेक्स

सीरम के निदेशक प्रकाश सिंह ने सरकार को आश्वस्त किया कि, कंपनी मौजूदा आर्डर के तहत 31 दिसंबर तक 66 करोड़ कोविशील्ड डोज की आपूर्ति कर देगी, वहीं 2021 के अंत तक 130 करोड़ से ज्यादा कोविशील्ड डोज दी जाएगी।

89 करोड़ खुराकें लग चुकीं

देशभर में महाटीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल मिलाकर 89 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी हैं। 20 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने घोषणा की थी कि भारत अपनी सरप्लस कोविड वैक्सीन का चौथी तिमाही से निर्यात फिर शुरू कर देगा। ये कोवैक्स अभियान के तहत किया जाएगा, लेकिन देश के लोगों का टीकाकरण सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहेगा।

Exit mobile version