Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रिंसिपल भर्ती का रास्ता हुआ साफ, जल्द जारी होंगे रिजल्ट

UP Lekhpal

UP Lekhpal

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती 2011 के छह मंडलों को लेकर सात साल से चल रहा विवाद खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने छह मार्च 2020 के साक्षात्कार निरस्त करने के अपने निर्णय को वापस ले लिया है।

इसी के साथ गोरखपुर, मुरादाबाद, चित्रकूट, मेरठ, बस्ती और फैजाबाद मंडलों के 211 पदों का परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद जग गई है। इन मंडलों का साक्षात्कार फरवरी 2014 में हो गया था। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की ऑनलाइन सूचना 23-24 दिन पहले भेज दी गई थी।

लेकिन ऑफलाइन या डाक से सूचना भेजने में 21 दिन के नियम का पालन नहीं हो सका था। छुट्टी के कारण दो दिन बाद सूचना भेजे जाने से चयन बोर्ड ने छह मार्च 2020 को साक्षात्कार निरस्त कर दिया था।

हालांकि हाईकोर्ट के आदेश पर ऑनलाइन सूचना 21 दिन से पहले जारी होने को आधार बनाते हुए अब चयन बोर्ड ने परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है।

नकल माफियाओं का खेल, UPSSSC PET, CTET में फेल वालों ने शिक्षक भर्ती में किया टॉप

यह जानकारी बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर ने दी। इस भर्ती को लेकर लंबे समय तक कोर्ट में पैरवी करने वाले मेघराज सिंह का कहना है कि चयन बोर्ड ने देर से ही सही लेकिन उचित निर्णय लिया है। चयन बोर्ड ने वर्ष 2011 में 995 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की थी।

Exit mobile version