Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड वायरल, आज लेंगे सात फेरे

राजकुमार राव और पत्रलेखा आज चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शनिवार को दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। अब उनकी शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

इससे उनकी शादी की डेट और वेन्यू भी कन्फर्म हुआ है। इंगेजमेंट की वाइट थीम पार्टी की तस्वीरों के बाद अब राजकुमार और पत्रलेखा के फैन्स को उनकी शादी के फोटोज का इंतजार है।

राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा फाइनली शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी का कार्ड ट्विटर पर उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इंडिगो कलर का कार्ड काफी सोबर दख रहा है। कार्ड पर शैंडेलियर्स, केले के पत्ते, कमल के फूल दिख रहे हैं जो कि वेन्यू के डेकोर का हिंट दे रहा है। उनकी शादी चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट ओबरॉय सुखविला में हो रही है।

प्रसिद्ध इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

कार्ड पर लिखा है, राव और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा (अजित और पापरी पॉल  की बेटी) और राजकुमार (कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में इन्वाइट करती है।

शादी की डेट 15 नवंबर और वेन्यू का नाम सुखविलाज लिखा है। शादी में खास लोगों को ही इन्वाइट किया गया है। इनमें साकिब सलीम, फराह खान, हुमा कुरैशी जैसे बॉलीवुड सिलेब्स शामिल है। वहीं 14 की रात अदिति राव हैदरी सहित कुछ और सिलेब्स की भी चंडीगढ़ रवाना होने की खबर है।

Exit mobile version