• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूरी दुनिया ने माना यूपी सरकार के कोविड प्रबंधन का लोहा: डॉ. दिनेश शर्मा

Desk by Desk
20/03/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
डॉ. दिनेश शर्मा

डॉ. दिनेश शर्मा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

 

आगरा । उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार के चार वर्ष यूपी के ऐसे स्वर्णिम चार वर्ष हैं जो इतिहास में दर्ज हो गए हैं। इन चार वर्ष में हर क्षेत्र में इतना काम हुआ है कि आज यूपी देश के अन्य राज्यों को राह दिखा रहा है। चार वर्ष पूर्व प्रदेश की कमान संभालने वाले पीठाधीश्वर ने पूरे प्रदेश के कल्याण के लिए काम किया है।

महावीर बैंक्वेट हॅाल छलेसर आगरा व प्लस गार्डन  फतेहाबाद रोड आगरा  में प्रदेश सरकार के कार्यकाल के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार के पहले यूपी में अपराधियों का साम्राज्य था। प्रदेश में  अलग अलग तरह के माफिया हावी थे तथा उनके क्षेत्र बंटे हुए थे। पुलिस के थाने दल विशेष के कार्यालय बन चुके थे। हाल यह था कि उद्योग लगाने के लिए कोई यूपी नहीं आता था, क्योंकि उन्हे वसूली और अपहरण का डर सताता था।

पिछली सरकारों के समय में  यूपी में नकल  , अपहरण  व  भ्रष्टाचार  का उद्योग चल रहा था। प्रदेश में बेरोजगारी की दर 17 प्रतिशत से अधिक हो गई थी। ऐसे समय में  योगी सरकार  ने कामकाज को संभाला तथा  चार साल की मेहनत  के बाद आज बेरोजगारी की दर मात्र 4 प्रतिशत रह गई है। वर्तमान सरकार ने अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही पुलिस को  अधिकार सुविधाएं व इन्फ्रास्ट्रक्चर दिया।  जो अपराधी व माफिया पिछली सरकारों में  अपना राज चलाते थे वे आज या तो जेल में हैं अथवा वे यूपी छोड गए है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाकर उसे माडल राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध है।  आगामी पंचायत चुनाव के लिए भाजपा के समर्थन की अपील करते हुए उन्होंने  कहा कि विकास की तेज रफ्तार के लिए भाजपा के प्रतिनिधियों को ही चुना जाना चाहिए। भाजपा साम्प्रदायवाद जातिवाद में नहीं केवल विकासवाद में यकीन करती है और उसी आधार पर जनता से समर्थन मांगती है। भाजपा का उद्देश्य सूबे में अत्याचार व अनाचार को मिटाने व  उत्तर प्रदेश  में विकास की गंगा बहाकर उसे  अच्छा बनाने का  है।

इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कटिबद्ध है जो समर्पित भाव से काम करता है। उन्होंने कहा कि आगरा के विकास के लिए सरकार तमाम योजनाए चला रही है।  उन्होंने कहा कि केन्द्र में अगर किसी और दल की  सरकार होती तो वह कोरोना संक्रमण की वैक्सीन के लिए भी अमेरिका जैसे  देशों पर  ही निभर रहती पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश के वैज्ञानिकों व चिकित्सकों के कौशल से  मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भरभारत के संकल्प को साकार कराते हुए  देश में ही एक नहीं बल्कि दो वैक्सीन का निर्माण कराया।

आज स्थिति यह है कि इस संकट के समय में भारत एक बार फिर विश्व गुरु की भूमिका का निर्वहन करते हुए वैक्सीन बनाकर अन्य देशों को भी दे रहा है।  इसके साथ ही पीपीई किट सेनेटाइजर  आदि  का निर्माण भी देश में कराकर मजबूत व आत्मनिर्भर भारत का संदेश दुनियाभर  में दे दिया गया है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के कोविड प्रबंधन का लोहा दुनिया ने भी माना है। करीब 33 करोड की आबादी वाले दुनिया के सबसे  समृद्धिशाली देश  अमेरिका में कोरोना के कारण जो  मृत्यु दर  थी वह  24 करोड की आबादी वाले उत्तर  प्रदेश की तुलना में बहुत अधिक थी।

दुनिया की सबसे बेहतर वैक्सीन भारत ने बनाई है। आज यह वैक्सीन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व योगी जी के   नेतृत्व में प्रदेश  में उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से वैक्सीन लगवाने की भी अपील की। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि  किसानों की बेहतरी के लिए  सरकार ने पहले दिन से ही कदम उठाए  हैं । कैबिनेट की पहली ही बैठक में 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड रुपए के कर्ज माफी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

आगरा में भी 16 हजार से अधिक किसानों की कर्ज माफी हुई थी। सरकार ने गन्ना किसानों के 1 लाख 27 हजार करोड़ रुपए के  बकाये का भी भुगतान कराया है। इसके साथ ही गेंहू धान मक्का आदि की एमएसपी  पर खरीद कर 72 घंटे में भुगतान भी सुनिश्चित किया है। सरकार ने किसान के लिए  फसल बीमा योजना , पेंशन योजना , सिंचाई की विशेष सुविधा  जैसे तमाम काम किए है। डा शर्मा ने लोगों को 2016 का समय याद दिलाते हुए कहा कि तब परीक्षा के समय में पुलिस बाहर लाठी लेकर खडी होती थी तथा ट्रकों नकल की सामग्री पकडी जाती थी।

एक परीक्षार्थी की जगह कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा देता था। वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही तकनीक  के  प्रयोग से नकल के इस  गोरखधंधे पर लगाम लगाई। इसके लिए हर परीक्षा केन्द्र पर सीसीटी कैमरे लगाए गए । एक भी विद्यार्थी को न तो जेल भेजा और न ही किसी पर पुलिस की लाठी चली बस  केवल परीक्षार्थी  के आधार नम्बर को जोडकर असली परीक्षार्थी की परीक्षा में उपस्थिति सुनिश्चित कर दी गई।

लखनऊ: साधु के वेश में मादक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

उन्होंने कहा कि बिजली को लाने का वायदा पहले चुनाव में जीत का मंत्र होता था। विरोधी दलों के नेता  बिजली के खम्बे गांव में डालकर चुनाव जीत जाते थे। पहले बिजली का कनेक्शन लेने के लिए किसान को बिजली विभाग के चक्कर लगाने पडते थे व घूस देनी पडती थी पर वर्तमान सरकार ने इस सबको बदल दिया है। अब  बिजली विभाग के अधिकारी घर घर जाकर कनेक्शन दे रहे हैं। पहले गांव में बिजली आने की खबर बनती थी पर  अब गांव में 18 से 22  घंटे तक बिजली आती है।

डा शर्मा ने कहा कि  गांव की माताओं बहनो को चूल्हे के घुंए से होने वाली बीमारियों से निजात दिलाने के लिए मोदी सरकार ने उज्जवला योजना के जरिए गैस का फ्री कनेक्शन दिया। उन्होंने कहा कि  2014 के पहले महिलाओं को नित्य कर्म से निवृत होने के लिए अंधेरा होने का इंतजार करना पडता था। देश के संवेदनशील प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा के लिए घर घर शौचालय की सुविधा प्रदान की । इस कडी में यूपी में 2.5 करोड से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। इसी प्रकार हर गांव में सडक व प्रधानमंत्री आवास की योजना  आज लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा कर रही है।

उन्होंने  कहा कि गैस के बढते दाम पर विरोधी  भ्रम फैला रहें हैं। गैस के दाम  कच्चा तेल पैदा कर रहे देशों  द्वारा तय दाम  के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। इसके बावजूद  सरकार इन दामों को कम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में हुए कार्यो की एक लम्बी श्रंखला है। कोरोना जैसी महामारी के समय में लोगों के लिए नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था के साथ ही बाहर से वापस लौटे श्रमिको  को 1000 रुपए की सहायता दी गई। किसानों को  6 हजार रुपए की सम्मान राशि  तथा महिलाओं के जनधन खातों में 500 रुपए की सहायता राशि भेजी गई।  उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पिछले साढे 6 साल में एक दिन भी अवकाश नहीं लिया है।

नागपुर में 31 मार्च तक बढ़ा लॉकडाउन, बस स्टैंड पर बढ़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़

इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने भी कोई अवकाश नहीं लिया है। दोनो ही पूर्ण मनोयोग ने देश व प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। इसी प्रकार भाजपा के जनप्रतिनिधि भी लोगों की सेवा में लगे हैं। उन्होंने लोगोंं ने पूछा कि क्या वे मुख्यमंत्री के काम से खुश है जिसके जवाब में उपस्थित जनसमुदाय ने हां का जवाब दिया। इस अवसर पर मंत्री  चौधरी उदय भान  , सांसद राजकुमार जाहर ,  सांसद  एस पी सिंह बघेल , विधायक  जितेंद्र वर्मा , विधायक योगेन्द्र उपाध्याय , विधायिका रानी पक्षालिका , विधायक धर्मेश विधायक महेश गोयल ,  महापौर नवीन जैन , भाजपा जिलाध्यक्ष  गिरिराज कुशवाहा  भाजपा महानगर अध्यक्ष  भानु महाजन प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे ।

उपमुख्यमंत्री ने आगरा भ्रमण के दौरान सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित  प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने  सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व धनराशि का वितरण भी किया। ग्राम प्रतापपुरा में सैप्टिक टैंक के पास खोदे गए गडढे में गिरने से  जिन 5 लोगों की मृत्यु हो गई थी, डिप्टी सीएम ने उन पीडितों के  परिजनों से उनके आवास पर जाकर भेंट की।  उन्होंने  पांचों  पीडित परिवारों  को  2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने दिव्यांगों को उपकरण भी वितरित किए  डिप्टी सीएम  ने जिला योजना समिति की बैठक में भी भाग लिया तथा जिला अस्पताल में चल रहे कोविड टीकाकरण का भी निरीक्षण किया।

Tags: covid management of UP governmentDr. Dinesh SharmaThe whole world acceptsडॉ.दिनेश शर्मायूपी सरकार के कोविड प्रबंधन का लोहा
Previous Post

लखनऊ: साधु के वेश में मादक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

Next Post

सरकारी कर्मचारियों के जीपीएफ़ के एक करोड़ हड़पे, दो लेखपाल समेत पांच गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, ‘काशी कोतवाल’ के चरणों में झुकाया शीश

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

एक क्लिक, करोड़ों को संबल: मुख्यमंत्री धामी ने जारी की फरवरी 2026 की पेंशन किश्त

01/03/2026
Yogi Baba is equally dear to the 'pure mind'.
Main Slider

‘निश्छल मन’ को भी उतने ही प्रिय हैं योगी ‘बाबा’

01/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शरारतन माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई ऐसी हो, जो नजीर बने: मुख्यमंत्री योगी

01/03/2026
Next Post
GPF scam

सरकारी कर्मचारियों के जीपीएफ़ के एक करोड़ हड़पे, दो लेखपाल समेत पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

रामविलास पासवान ने 1969 में DSP की नौकरी छोड़ चुना था राजनीति, रिकॉर्ड मतों से जीत बने थे सांसद

09/10/2020

अमिताभ बच्चन के घर पहुंचा ED का समन, इस मामले में ऐश्वर्या राय से होगी पूछताछ

20/12/2021
drowning

नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद; मचा कोहराम

01/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version