Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी ने डॉक्टर पति के लिए नहीं बनाया पैग तो पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

Liquor

Liquor

हरियाणा के पानीपत में सेक्टर 13/17 थाने के अंतर्गत एक महिला डॉक्टर ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि शराब का पैग नहीं बनाने पर उसके साथ मारपीट की गई।

महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। स्थानीय पुलिस ने पीड़ित महिला डॉक्टर के पति, उसके जीजा सहित अन्य ससुराल वालों पर मामला दर्ज किया है। निजी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसका पति रोज शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है।

आरोप है कि देर रात महिला डॉक्टर के पति अपने जीजा के साथ घर पर आए और पत्नी को शराब का पैग बनाने के लिए कहा।

पत्नी ने मना किया। आरोपी डॉक्टर पति ने अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट की। पुलिस को दी शिकायत में महिला डॉक्टर ने बताया कि इसके बाद पति ने तेजधार हथियार से उस पर हमला करना चाहा, लेकिन उसने खुद का बचाव कर लिया।

हालांकि, इस दौरान हथियार उसके माथे पर लगा और वह जख्मी हो गई। इसके बाद महिला डॉक्टर ने अपने आप को बचाने के लिए खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचित किया। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत पर उसके पति और जीजा समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version