Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुत्र पैदा होने पर महिला को मारपीट कर किया घायल, पुलिस बनी मददगार

UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

मथुरा। पुत्र न होने के चलते ससुरालीजनों एवं पति द्वारा बुरी तरह मारी पीटी महिला ने शनिवार दोपहर थाना हाइवे पुलिस से मदद की गुहार लगाई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी शाम क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी ने दी है।

जिले के हाईवे थाना क्षेत्र के नटवर नगर कॉलोनी की रहने वाली सुनीता पर ससुराल और पति द्वारा पुत्र न होने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शनिवार दोपहर इसकी सूचना पर पहुंची थाना हाइवे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल महिला को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया, वहीं पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है।

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व 2011 में उसकी शादी मथुरा के नटवर नगर के रहने वाले मानवेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला को तीन पुत्रियां हुईं, लेकिन कोई पुत्र नहीं हुआ. इसको लेकर महिला के ससुरालीजन नाराज हैं। महिला के अनुसार, बेटा नहीं होने के कारण पति आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट किया करता है। हमेशा तलाक का दबाव बना रहा है। ससुराल वालों की हैवानियत से परेशान सुनीता की दर्द भरी दास्तां को सुनकर थानेदार की भी आंखें नम हो गईं।

सुनीता ने जब बताया कि तलाक से इंकार करने पर पति, सास, ननद ने उसको बेरहमी से पीटा। सुनीता ने समझाने का भी प्रयास किया कि क्या पुत्र पैदा करना उसके हाथ में है, लेकिन दरिंदगी के नशे में चूर, ससुराल वालों को उसकी बातें जरा भी समझ में नहीं आईं।

क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी ने बताया कि आरेपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है, पीड़ित महिला को न्याय अवश्य मिलेगा।

Exit mobile version