Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रेप का आरोप लगाने वाली महिला बयान से पलटी, कहा- गायत्री प्रजापति मेरे पिता समान

महिला से दुष्कर्म के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद 14 दिन के लिये जेल भेजे गये यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति से संबंधित इस ताजा मामले में एक नया ट्विस्ट आया है। पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराने वाली महिला ने एक बड़ा बयान देते हुए गायत्री प्रजापति को पिता तुल्य बताया है।

इसी के साथ महिला अपने बयान से भी पलट गयी है। गायत्री प्रसाद प्रजापति रेप केस में अब एक नया ट्विस्ट देखने को मिला है। दरअसल, समाजवादी पार्टी सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाकर उन्हें जेल पहुंचाने वाली महिला ने गायत्री प्रसाद प्रजापति को अब अपने पिता के समान बताया है।

यूपी में छह IAS अफसरों का तबादला, कौशाम्बी के DM बने अमित कुमार

गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा है कि गायत्री प्रजापति के साथ उसका रिश्ता पिता और बेटी का है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नार्को टेस्ट करवाएं। वहीं इसको लेकर महिला की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है।

वीडियो जारी कर सीएम योगी से महिला ने अपील की है कि अधिवक्ता राम सिंह मुख्य आरोपी है, उसकी जांच की जाए। वही गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ एफआईआर लिखवा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चहिए। इसके विपरीत वह एफआईआर लिखवा रहा है।

कंगना रणौत महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से आज करेंगी मुलाकात

बता दें कि गायत्री प्रजापति से करोड़ों की संपत्ति पाने के बाद महिला ने अपने कथित पति राम सिंह पर ब्लैकमेलिंग और रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया था. पुलिस के मुताबिक गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को गायत्री की ओर से मकान और प्लॉट दिया गया था.

Exit mobile version