Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

dead body

dead body

झांसी में बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम एक महिला को गोली मार दी, जिससे हड़कंप मच गया है. सुबह 5 बजे महिला की गोली मारकर हत्या  की गई।

मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस रोड का है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान सीता होटल के पास रहने वाली पूजा जायसवाल के रूप में की गई है।

आजम खान की बढ़ी मुश्किले, जल निगम भर्ती घोटाले में SIT ने भेजा प्रोडक्शन वारंट

उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु मौके पर पहुंच गए। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी मिल रही है कि हत्या करने वाले बाइक पर सवार होकर आए थे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि पूजा जायसवाल नाम की महिला को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। सुबह करीब 5.30 से 6 बजे पीआरवी गश्त पर थी, तो महिला अचेत अवस्था में मिली, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

सड़क हादसा, दिल्ली जा रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, एक किसान की मौत

मौके से एक खाली कारतूस बरामद हुआ, इससे लग रहा है कि महिला को गोली मारी गई है। घटना का कोई चश्मदीद नहीं है। जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Exit mobile version