Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा : अमित मोहन

Amit Mohan

Amit Mohan

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan) ने बताया कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन (Covid Vaccination) का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,25,612 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 51 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,63,77,890 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 150 लोग तथा अब तक कुल 20,45,563 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1,059 एक्टिव मामले है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल 15 मार्च, 2022 को एक दिन में 4,38,744 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,25,06,850 तथा दूसरी डोज 12,11,25,758 दी गयी।

वैक्सीन लगवाकर बच्चे बोले, अब स्कूल जाने में नहीं लगेगा डर

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,29,22,356 तथा दूसरी डोज 65,49,712 दी गयी है। कल तक 23,44,195 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 29,54,48,871 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Exit mobile version