• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया देखेगी यूपी के विकास की नई कहानी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
09/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के वृंदावन में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) में शुक्रवार को पूरी दुनिया यूपी के विकास की नई कहानी देखेगी। प्रदेश के अंदर निवेश के अनुकूल अपार संभावनाएं हैं। इससे एक दिन पूर्व राजधानी से जुड़ी 159 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण इसका गवाह है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अमौसी एयरपोर्ट के पास विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं। इससे पहले सीएम योगी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरपोर्ट के पास तिराहे पर 12 फीट ऊंची लक्ष्मण की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

GIS-23 में शामिल हो रहे देश दुनिया के दस हजार से ज्यादा निवेशक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ ही रात में जी-20 को लेकर शहीद पथ से जनेश्वर मिश्र पार्क के रास्ते की सुंदरता को देखें तो आपको अहसास होगा कि हमारा लखनऊ कितना बदल रहा है। इस सुंदरता को बनाए रखना हर लखनऊवासी की जिम्मेदारी है। अगर किसी शहर ने इस लक्ष्य को प्राप्त किया है तो अन्य में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिये, कि हम भी अपने आपको इसके अनुरूप बनाने का प्रयास करें।

CM Yogi

आज उत्तर प्रदेश सुदृढ़ कानून व्यवस्था, विकास की बड़ी परियोजनाओं के मामले में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज प्रदेश एक्सप्रेस वे कनेक्टिविटी के साथ निवेश के बेहतरीन गंतव्य और पर्यटन के लिए जाना जाता है। किसानों और युवाओं ने जिस तेजी के साथ विकास की गति को आगे बढ़ाया है, वह प्रदेश को नये भारत के नये उत्तर प्रदेश के रूप में स्थापित कर रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में दस हजार से अधिक निवेशक लखनऊ आ रहे हैं। ऐसे में सभी लखनऊवासियों को अतिथि सेवा का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करना है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश बीमारू राज्य से उभरकर एक उद्यम प्रदेश और विकसित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हो रहा है और इसमें प्रदेश की 25 करोड़ जनता का योगदान जिस सकारात्मक भाव के साथ हम सबको प्राप्त हुआ है वह हम सबकी एक बड़ी ताकत थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से सभी जन प्रतिनिधियों, प्रशासन और जनता जनार्दन ने मिलकर टीम भाव के साथ जब कार्य किया तो परिणाम हम सबके सामने हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री ब्रजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

CM Yogi

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

– एयरपोर्ट के पास 12 फीट ऊंची लक्ष्मण की प्रतिमा का अनावरण
– शहीद पथ से एयरपोर्ट के लिए एलिवेटेड फ्लाईओवर
– लखनऊ महानगर ओवरब्रिज
– जी-20 और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से जुड़ी विकास परियोजनाओं के सुंदरीकरण परियोजना
– नगराम रेल ओवर ब्रिज
– कारगिल विजय स्मृतिका
– जी-20 से संबंधित शहीद पथ से जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 6 तक के मार्ग का जी-20 नामकरण
– शहीद पथ पर फसाड लाइटिंग

Tags: Lucknow Newslucknow-airportup news
Previous Post

उप्र में 53 लाख से ज्यादा वृद्ध पेंशनर्स का आधार प्रमाणित

Next Post

हिलेरी क्लिंटन मां गंगा की आरती में हुईं शामिल, वैदिक मंत्रों को सुन हुई मंत्रमुग्ध

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Hillary Clinton

हिलेरी क्लिंटन मां गंगा की आरती में हुईं शामिल, वैदिक मंत्रों को सुन हुई मंत्रमुग्ध

यह भी पढ़ें

Electrocution

वेल्डिंग करने के दौरान करेंट की चपेट में आया वेल्डर, अस्पताल में हुई मौत

10/01/2021
मायावती Mayawati

यूपी में यूरिया खाद की कमी के साथ कालाबाजारी को दूर करें योगी सरकार : मायावती

22/08/2020
Hairstyle

मॉनसून में ट्राई करें ये हेयरस्टाइल, मिलेगा कूल लुक

08/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version