Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ का निकला संसद में अराजकता फैलाने वाला युवक, करता है ये काम

Parliament Security Breach

Parliament Security Breach

लखनऊ। संसद ( Parliament ) में घुसकर अराजकता फैलाने वाले दो युवकों में एक युवक लखनऊ के आलमबाम का रहने वाला है। सागर नाम का यह युवक ई रिक्शा चलाता है। उसकी उम्र 27 साल है। परिवार में मां, बाप के साथ एक बहन है। पिता कारपेंटर का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आलमबाग स्थित उसके घर पहुंची। पुलिस द्वारा उसके परिवार से पूछताछ जारी है।

22 साल बाद संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग

संसद ( Parliament) पर हमले की बरसी के दिन ही वहां सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो शख्स नीचे कूद गए।

सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को पकड़ लिया।

Exit mobile version