Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अक्टूबर में इन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

horoscope

horoscope

अक्टूबर में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। अक्टूबर में ग्रहों के राजा सूर्य अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे। शुक्र का गोचर कन्या राशि में होगा। वहीं मीन राशि में मंगल उल्टी चाल चलेंगे।

बुध कन्या राशि में वक्री गति चलते हुए तुला राशि में गोचर करेंगे। जानिए ग्रहों के राशि परिवर्तन का किन राशि पर पड़ सकता है अशुभ प्रभाव-

  1. मेष- मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर माह के आखिरी दो हफ्ते परेशानी भरे हो सकते हैं। इस दौरान आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। भौतिक सुख-सुविधाओं में धन खर्च हो सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है।
  2. सिंह- सिंह राशि वालों के लिए वक्री बुध परेशानियों का कारण बन सकता है। इस महीने आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में कमी आ सकती है। अक्टूबर महीने में वाणी पर कंट्रोल रखें। गुस्सा करने से बचें, वरना इसका प्रभाव रिश्तों पर पड़ सकता है।
  3. तुला- अक्टूबर माह में आपको धैर्य और विवेक से काम लेना होगा। गोचर काल के दौरान किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचें। सूर्य आपके आत्मविश्वास में कमी ला सकते हैं। वाणी पर कंट्रोल रखें।
  4. मीन- अक्टूबर में ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके मन में निराशा का भाव ला सकता है। इस दौरान आपको मेहनत का फल नहीं मिलेगा। मीन राशि वालों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।
Exit mobile version