Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिनेमाघरों में अब ऑन लाइन टिकट बुकिंग होगी, इनको फ्री में मिलेगा टिकट

एक फरवरी से पूरी तरह से खुल जाएंगे सिनेमाघर Theaters will be fully opened from February 1

एक फरवरी से पूरी तरह से खुल जाएंगे सिनेमाघर

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने पूरे देश की अर्थव्यवस्था के साथ ही हिंदी सिनेमा को भी तगड़ा झटका लगा है। लंबे समय तक सिनेमाघरों में भी ताला बंद रहा। वहीं अब फिल्म प्रेमियों को ज्यादा लंबे समय तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब गुरुवार 15 अक्टूबर से फिर से सिनेमाहॉल गुलजार होने जा रहा है।

वहीं कोरोना को मद्धेनजर रखते हुए सिनेमाघर के मालिकों को दर्शकों की सुरक्षा के लिए खासा इंतजाम रखा है। इसके साथ ही कई सारे बदलाव भी देखने को मिलेंगे। है। बताया जा रहा है कि अब ऑन लाइन टिकट बुकिंग होगी। वहीं इमर्जेंसी के लिए सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर एक काउंटर ही खोला जाएगा। इसके अलावा लोगों की खासा सुरक्षा के लिए के लिए PPE किट भी उपलब्ध करवाया जाएगा जिसकी कीमत 30,50,100 होगी।

उत्तराखंड: एक नवंबर से कक्षा 10 और कक्षा 12 फिर से खोलने के लिए है तैयार

वहीं थिएटर में एंट्री लेने से पहने हर एक व्यक्ति का तापमान चेक किया जाएगा। सभी के फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना भी अनिवार्य है। थिएटर्स के अंदर हर किसी को एक सीट छोड़कर बैठने होगा। वहीं शो खत्म होने के बाद पूरे हॉल को सेनेटाइज किया जाएगा।

वहीं खाने-पीने के चीजों के लिए खास यूवी स्टैरिलाइजेशन कैबिनेट रखी जाएगी। चीज स्टैरिलाइज होकर की ग्राहक तक पहुंचेगी। वहीं सारा खाना पैक्ड रखा जाएगा। इसके अलावा सिनेमाघरों में दरवाजों के हैंडिल पर एंट्री मिक्रोबीयोल शीट लगाई गई है।

बता दें कि सिनेमाघर के कर्मचारी और उनके परिवार वालों के लिए मुफ्त शो का आयोजन करवाया जाएगा। वहीं कोरोना वॉरियर्स के लिए सिनेमाघरों के मालिकों ने वीकेंड पर मुफ्त शो दिखाया का फैसला किया है।

Exit mobile version