Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तीन दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, 8.5 लाख रुपए बरामद, 3 गिरफ्तार

hemp recovered

hemp recovered

ठाकुरगंज इलाके में मेडिकल स्टोर समेत तीन दुकानों का शटर तोड़कर लाखों रुपये चोरी की घटना का घटना को खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किये गये साढे आट लाख की नकदी बरामद किये हैं।

रविवार की रात मुफ्तीगंज के रहने वाले सईद रजा की रजा मेडिकल स्टोर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उनकी दुकान से लाखों रुपये चोरी कर लिए थे। शातिराना अंदाज में मेडिकल स्टोर में हुई चोरी की वारदात को ठाकुरगंज पुलिस ने गंभीरता के साथ लेते हुए महज 24 घंटे के अंदर अब्दुल्ला, दिलशाद और फाजिल नाम के तीन चोरों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से साढ़े 8 लाख बरामद किए हैं।

अचानक हुए विस्फोट से चार मकानों की छत उड़ी, कई परिवार मलबे में दबे, दो की मौत

एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अब्दुल्ला, दिलशाद और फाजिल मुफ्तीगंज ठाकुरगंज के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अब्दुल्ला पहले वाहन चोरी के मामले भी जेल जा चुका है। चोरी की वारदात का महज चौबीस घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस की टीम को पुलिस कमिश्नर ने इनाम देने की घोषणा भी की है।

आपको बता दें कि रविवार की रात हुसैनाबाद पुलिस चौकी और सतखंडा पुलिस चौकी के बीच छोटा इमामबाड़ा की मार्केट में बनी अवध इलेक्ट्रिकल और रजा मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान लगाए थे। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अभी और भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में चोरी की और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

Exit mobile version