• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाज में कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग भी हैं जिन्हें अपराध में संतोष मिलता : आनंदीबेन

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
आनंदीबेन

आनंदीबेन- मिशन शक्ति

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनना होगा और जब तक वह सामाजिक एवं आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर रहेंगी तब तक उनका उत्पीड़न होता रहेगा।

श्रीमती पटेल ने आज राजभवन से सेफ सिटी परियोजना का शुभारम्भ करते हुए 100 पिंक पेट्रोल स्कूटी एवं 10 चार पहिया महिला पुलिस वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। निर्भया फण्ड से अनुदानित ‘सेफ सिटी परियोजना’ के लिए चयनित देश के 8 महानगरों में लखनऊ भी सम्मिलित है।

राज्यपाल ने नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए महिला पुलिस कर्मी का दस्ता पूरे शहर में भ्रमण करेगा, इससे सुरक्षा की भावना एवं गौरव का बोध होता है। सेफ सिटी परियोजना 180 दिन चलने वाला अभियान है जिसके तहत पुलिस सहित सभी विभाग केन्द्रीकृत होकर महिला हितों के लिये कार्य करेंगे। राज्यपाल ने केन्द्र एवं राज्य सरकार का महिलाओं के लिये चलायी जा रही योजनाओं के लिए अभिनन्दन करते हुए कहा कि हमें देखना होगा कि इन योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिले।

बाराबंकी केस : नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

श्रीमती पटेल ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में समाज का दायित्व बढ़ जाता है। महिलाओं के लिये संचालित योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं होगा तो वे अपना महत्व खो देंगी। महिलाएं जब तक सामाजिक एवं आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर रहेंगी तब तक उनका उत्पीड़न होता रहेगा। महिलाओं को सशक्त बनना होगा।

.महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा को लेकर अंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक निकाली रैली

उन्होंने कहा कि समाज में अपराधी एवं विकृत प्रवृत्ति के भी लोग हैं जिन्हें अपराध करने में संतोष मिलता है। छात्राओं को स्कूल जाते समय परेशान किया जाता है। ऐसे लोगों के कारण महिलाएं परिवार में भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करती। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों को चिन्हित कर अपराध करने से पूर्व ही रोके।

Tags: 24ghante online.comLatest Uttar Pradesh News in Hindiup government newsयूपी राज्यपाल आनंदीबेन
Previous Post

रेप पीड़िता से आईजी ने की मुलाक़ात, एसओ पटवाई सहित 5 पुलिसकर्मी लाइन हाज़िर

Next Post

CM योगी ने 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 52 परियोजनाओं का शिलान्यास किया

Desk

Desk

Related Posts

Yogi government introduced a bill for the formation of Shri Banke Bihari Temple Trust
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास गठन हेतु विधेयक पेश किया

13/08/2025
Historical discussion on 'Vision 2047' in Uttar Pradesh Legislative Assembly
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विजन 2047’ पर ऐतिहासिक चर्चा, मंत्रियों ने प्रस्तुत किया विकसित यूपी का खाका

13/08/2025
cm yogi
उत्तर प्रदेश

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए: मुख्यमंत्री योगी

13/08/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जब्बर चोर, सेंधी में गावे… ऊर्जा मंत्री ने विद्युत माफियाओं पर कसा तंज

13/08/2025
UCC
Main Slider

UCC: बढ़ाई गई विवाह पंजीकरण शुल्क छूट की समय सीमा, इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

13/08/2025
Next Post
cm yogi

CM योगी ने 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 52 परियोजनाओं का शिलान्यास किया

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ में पर्यावरण और मां गंगा की स्वच्छता के लिए 45 दिनों तक चला अभियान

10/03/2025
bigg boss14

Bigg Boss14: घरवालों ने सलमान के बर्थडे पर दिया खूबसूरत सरप्राइस, देखें वीडियो

26/12/2020
Hair Transplant

हेयर ट्रांसप्लांट कराते ही बिगड़ने लगी तबीयत, बालों की चाहत ने ले ली विनीत की जान

11/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version