Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर में मनी प्लांट लगाने के हैं बहुत लाभ

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आपने अक्सर घर, ऑफिस या शॉप पर लोगों को मनी प्लांट लगाए हुए देखा होगा। मनी प्लांट लताओं वाला पौधा है, इसका हरा रंग आंखों को सुकून देता है। ऐसी मान्यता है कि इस प्लांट को लगाने से गुड लक बढ़ता है और घर परिवार में धन एवं समृद्धि आती है। कई बार इस प्लांट के लगाने के बाद विपरीत प्रभाव बढ़ जाता है।

धन खर्च ज्यादा होने लगता है और नकारात्मकता बढ़ती है। ऐसे में वास्तु का महत्व बढ़ जाता है। मनी प्लांट वास्तु के अनुसार लगाना चाहिए। जागरण अध्यात्म में आज आपको मनी प्लांट से जुड़ी महत्पवपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं, जिसमें वास्तु का भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

  1. जब भी आप अपने घर पर मनी प्लांट लगाने जा रहे हैं तो उसकी सही दिशा का चयन करें। मनी प्लांट को हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व में ही लगाएंं। आग्नेय कोण के देव गणेश जी हैं, यह सभी बाधाओं को दूर करते हैं। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख समृद्धि के साथ धन में भी बढ़ोत्तरी होती है। घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
  2. मनी प्लांट कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में न लगाएं। ऐसा करने से इसका विपरीत प्रभाव बढ़ता है। धन हानि होती है, ऐसे करने से आर्थिक हानि हो सकती है तथा रिश्तों में तनाव आ सकता है।
  3. आग्नेय कोण में मनी लगाने से शुक्र मजबूत होता है, जो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक है। आग्नेय कोण के प्रतिनिधि शु्क्र हैं। इस वजह से इस दिशा में मनी प्लांट लगाना उत्तम होता है।
Exit mobile version