Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन गांवों में है 1500 से ज्यादा चुड़ैलों का घर

आज हम आपको ऐसें गांव के बारें में बताने जा रहे है जिसमे रहती है डायन वो भी एक नहीं बहुत सारी और वो गांव चुड़ैलों के गांव के नाम से जाना जाता है। अफ्रीकी देश घाना में इस तरह के 6 गांव हैं, जो चुड़ैलों के गांव के नाम से प्रचलित हैं। इन गांवों में ऐसी महिलाएं रहती हैं, जिन्हें डायन या चुड़ैल कहकर समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है।

बता दें कि अफ्रीकी देश घाना के कई गांवों में लोग अंधविश्वास के कारण महिलाओं को चुड़ैल घोषित कर देते हैं। इसका नतीजा ये होता है कि वहां पर हर साल हजारों महिलाओं को चुड़ैल बताकर जिंदा जला दिया जाता है या फिर उन्हें खूब प्रताड़ित किया जाता है।

इस वजह से वे अपने गांवों को छोड़कर चली जाती हैं। इन महिलाओं को चुड़ैल बनाने के पीछे भी अजीबोगरीब कारण होते हैं, जिनके बारे में सुनकर हैरत होती है।

अगर यहां पर किसी महिला के पति की मौत, बीमारी, दुघर्टना, सांप काटने या नदी में डूबने से होती है तो उस महिला को चुड़ैल घोषित कर दिया जाता है।

चुड़ैल घोषित की जा चुकी महिलाएं अगर जिंदा बच जाती हैं तो उन्हें अपना घर छोड़कर घाना में मौजूद चुड़ैलों के गांवों में जाना होता है। घाना में इस तरह के 6 गांव हैं, जिनमें गांबागा और गुशीगू प्रमुख हैं। गांव-परिवार छोड़कर चुड़ैलों के गांव में रहने वाली ये महिलाएं अपनी पहचान खो चुकी होती हैं। परिवार के लोग भी इनसे संपर्क नहीं करते हैं। ऐसे में, ये समाज से अलग-थलग रहती हैं। इनकी संख्या 1500 के आसपास है।

Exit mobile version