• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है : शिवराज

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर प्रदेश की गरीब जनता और भोलेभाले किसानों से धोखा और छल कपट किए जाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस को जनता उनके किए पर सबक जरूर सिखाएगी।

श्री चौहान देर शाम जिले के डबरा में भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा को वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया। सभा से पहले पार्टी नेताओं ने भव्य रोड शो में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जो वचन प्रदेश की जनता को दिए थे वे एक भी वचन पूरे नहीं किए। उनकी सरकार में हमेशा पैसों के लिए रोना रोया गया। विकास कार्यो के लिए जनप्रतिनिधियों को पैसा नहीं दिया गया। जनता के साथ छलावा किया है, छल-कपट किया गया है। कांग्रेस सरकार में जनहित से जुड़ी योजना को बंद कर जनता को उनके हक से वंचित करने का काम किया गया।

नैनी जंक्शन से पहली बार बांग्लादेश भेजी गई 42 कोच वाली मालगाड़ी से गेंहू की खेप

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है, इन्होंने ऐसे कोई काम ही नहीं किए, जो वे जनता को बता सकें। उन्होंने तो सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया है, बर्बाद करने का काम किया है। यदि वे कुछ काम करते तो जनता को बताने की स्थिति में रहते, लेकिन कुछ किया ही नहीं है तो क्या बताएंगे। इसलिए कांग्रेस के नेता हमारे खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल कर रहे हैं।

सभा को वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी संबोधित किया और कहा कि 15 साल बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई थी। उम्मीद थी कि यह प्रदेश में उद्योग लगवाएंगी और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगी, लेकिन इस सरकार में कोई उद्योग नहीं लगा। हां इनके नेताओं को जरूर रोजगार दे दिया गया। उनके पास प्रदेश की जनता के पास जाने का समय नहीं था। प्रदेश में ओलावृष्टि हुई, गांव-गांव में पानी घुस गया, लेकिन इस सरकार ने किसानों के पास उनका दर्द बांटने के बजाह भ्रष्ट्राचार में लगे रहे।

श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को कर्जमाफी के नाम पर धोखा दिया और अन्नदाताओं से गद्दारी करने वाली कांग्रेस को हमने धूल चटा दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव इमरती देवी का चुनाव नहीं है, बल्कि यह श्री चौहान, श्री मिश्रा और श्री सिंधिया का चुनाव है। इसलिए आने वाली तीन तारीख को प्रदेश के विकास को संकल्पित मेरी और श्री चौहान की जोड़ी को आशीर्वाद प्रदान करें, शिव-ज्योति एक्सप्रेस को आशीर्वाद दें।

सऊदी अरब मुसलमानों को बंधुआ मजदूर से ज्यादा कुछ नहीं समझता : यासूब अब्बास

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से विकास की पक्षधर रही है, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी विकास की बात नहीं की। कांग्रेस हमेशा से प्रदेश को बंटाढार करने में लगी रही। 2003 से पहले मध्यप्रदेश की जो स्थिति थी वह किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस की सरकार में न बिजली होती थी, न सड़कें होती थीं और न ही पानी की व्यवस्था होती थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में चंबल के बीहड़ों में डाकुओं का आतंक था। यदि कोई बच्चा अपने घर से जाता था तो जब तक वह घर नहीं लौटता था परिजनों को चिंता लगी रहती थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चंबल के बीहड़ों से डाकुओं का पूरी तरह से सफाया कर दिया। आज चंबल क्षेत्र की जनता निश्चिंत होकर कहीं भी घूम सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश से नक्सलियों की समस्या खत्म की है।

इससे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान, राज्यसभा सांसद श्री सिंधिया एवं गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने डबरा नगर में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी इमरती देवी के समर्थन में रोड शो किया। पांच किलोमीटर लंबे रोड शो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुरानी गाड़ी अड्डा से रूई की मंडी पहुंचा। रोड शो के दौरान ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर, पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा सहित पदाधिकारी, स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags: 24ghante online.comlatest political newsMadhya Pradesh Assembly by-electionMadhya Pradesh assembly by-election 2020Madhya Pradesh by-election 2020mp news
Previous Post

महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : योगी

Next Post

कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए देश और धर्म मायने नहीं रखता : उमा

Desk

Desk

Related Posts

Swami Avimukteshwarananda
Main Slider

महंत की गद्दी रिश्तेदारी से मिली… सीएम योगी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

14/02/2026
Pm Rahat Scheme
Main Slider

‘सेवा तीर्थ’ से मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सड़क पर एक्सीडेंट हुआ तो फ्री होगा इलाज!

14/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर ऑफिस का किया उद्घाटन

14/02/2026
Metro pillar Collapse
क्राइम

मुंबई में बड़ा हादसा! मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, 4 जख्मी

14/02/2026
UP Board
Main Slider

यह जीवन की अंतिम परीक्षा नहीं… यूपी बोर्ड के छात्रों को ऑनलाइन लाइव सेशन में मिला मार्गदर्शन

14/02/2026
Next Post
उमा भारती

कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसके लिए देश और धर्म मायने नहीं रखता : उमा

यह भी पढ़ें

सैफ-करीना ने किया पानी की टंकी का ऐड

19/07/2020
Maa Siddhidatri

आज ‘महानवमी’ पर करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, खुलेंगे धन और सौभाग्य के द्वार

01/10/2025

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस का आज जन्मदिन, 1984 में जीता था मिस इंडिया का खिताब

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version