Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपने पूरे करने की कोई उम्र नहीं होती बस हौसले बुलंद होने चाहिए

success formula

सक्सेस मंत्र

कई लड़कियां बचपन में बड़े-बड़े सपने देखती हैं। कोई अंतरिक्ष में पहुंचना चाहती हैं तो कोई दुनिया में सबसे ऊंचा स्थान हासिल करना चाहती हैं। कुछ ऐसा ही सपना मेक्सिको की विरिडियाना अरलवरेज चावेज ने भी देखा था।

विरिडियाना एक पर्वतारोही हैं और उन्होंने शीर्ष पर पहुंचने का अपना सपना दुनिया की तीन सबसे ऊंची चोटियों पर सबसे तेज चढ़ाई कर पूरा किया। उन्होंने एक साल 364 दिन में यह कारनामा कर दिखाया और गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। साहस और आत्मविश्वास का अदम्य उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वे तीन सबसे ऊंची चोटियों पर सबसे तेजी से पहुंचने वाली महिला पर्वतारोही बन गई हैं।

माउंट एवरेस्ट से शुरू की यात्रा-

विरिडियाना की यात्रा 16 मई 2017 को माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई से शुरू हुई थी। एवरेसट की ऊंचाई 8848 मीटर है। इसके बाद उन्होंने 21 जुलाई 2018 में के-2 पर्वत पर चढ़ाई की। यह 8611 मीटर ऊंचा है। सबसे अंत में उन्होंने 15 मई 2019 को कंचनजंगा की चढ़ाई शुरू की। वे दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे पर्वत के-2 पर चढ़ने वाली सबसे पहली लातिन अमेरिकी महिला हैं। यह दुनिया का सबसे दुर्गम पर्वत है।

दक्षिण कोरियाई महिला का रिकॉर्ड तोड़ा-

उन्हें हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से सर्टिफिकेट दिया गया और उनके साहस का सराहना की गई। उन्होंने दक्षिण कोरियाई महिला गो मी सन का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने दो साल और दो दिन में तीन सबसे ऊंचे पर्वतों की चढ़ाई की थी।

Exit mobile version