• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐसा कोई नाजायज काम नहीं है, जो सपा न करती हो : सीएम योगी

Writer D by Writer D
02/03/2022
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। जिले के सदर और सगड़ी विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आजमगढ़ को नई पहचान दे रही है। आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ गया है। महाराज सुहैल देव के नाम पर विश्वविद्यालय बन रहा है। चीनी मिल का विस्तारीकरण किया जा रहा है। हर घर नल की योजना भी स्वीकृत है। इनमें से कोई योजना सपा ने नहीं बनाई। वहीं सपा ने आजमगढ़ के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। एक सप्ताह पहले अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में आतंकवादियों को फांसी की सजा दी गई है। एक का पिता तो सपा से संबंधित है। सपा ने आतंकवाद को प्रोत्साहित करती है और गुंडागर्दी को फैलाती है। एक बार तो मेरे ऊपर ही हमला करवा दिया था।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि शिबली कालेज में अजीत राय की हत्या हुई तो  उस समय सपा (SP) की सरकार थी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के नौजवानों को होटलों में कमरा नहीं मिलता था। अब यहां का नौजवान कहीं भी जाएगा तो सम्मान होगा। अब लोग कहेंगे कि आप वहां से आये हैं, जहां अयोध्या में राम मंदिर है, काशी में विश्वनाथ धाम है और जहां के मुख्यमंत्री योगी जी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से कई लोग मर गए। इसमें सपा का प्रत्याशी का नाम आया है। ऐसा कोई नाजायज काम नहीं है जो सपा न करती हो। उनकी संवेदना गरीब किसान, महिलाओं की सुरक्षा के लिए नहीं है। उनकी संवेदना आतंकवादी और गुंडे माफियाओं के प्रति है। विपक्ष को पीड़ा तब होती है, जब किसी माफिया पर बुलडोजर चलता है।

सपा, बसपा या कांग्रेस कभी नहीं कराती श्रीराम मंदिर का निर्माण : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी को फ्री वैक्सीन दी। अगर सपा-बसपा की सरकार होती तो यह वैक्सीन बाजार में बिक जाती। कोरोना काल में विपक्षी कभी नहीं आए। जब चुनाव की आहट हुई, तब आये होंगे। यहां के सांसद सपा के मुखिया हैं। कोरोना काल में एक बार भी नहीं आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा मुखिया को विधायक का चुनाव भी यहीं से लड़ना चाहिए था, पर हार के डर से भाग गए। मैं गोरखपुर से सांसद था और वहीं से ही विधायक का भी चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि वहां भी जनता उनको हरा रही थी तो मुलायम सिंह को लेके चले गए। मुलायम सिंह ने मंच से कहा कि मुझे नहीं पता कौन प्रत्याशी है। जब पिता ही पुत्र को न जानता हो और पूर्व अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष को न पहचानता हो तो इसे ही दुर्गति कहते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बिजली मिलती नहीं थी। बिजली की भी जाति और मजहब होता था।

पहले जहां बमबाजी होती थी वहां अब बम-बम हो रहा है : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो कहा वो किया। हम राम मंदिर बनवा रहे हैं। हमने सबका साथ, सबका विकास के तहत काम किया। उन्होंने कहा कि पांच चरणों में ही भाजपा पूर्ण बहुमत से आगे जा चुकी है। छठे चरण में जोरदार छक्के लगेंगे। स्कोर 275 के ऊपर जाएगा। सातवें चरण में इसे 300 के पार लेके जाना है। रुझान को देखते हुए सपा के कई नेता विदेश भागने की फिराक में हैं। इनके गुर्गे नेपाल भागने की तैयारी में हैं। हमने ज्वाइंट पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। इनकी गर्मी 10 मार्च के बाद निकालेंगे।

उन्होंने कहा कि सपा का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाना है। वो पूछते हैं कि आपके पास विकास के लिए पैसा कहां से आया है। हमने कहा कि हमने सरकार की आय भी बढ़ाई है और सपा-बसपा की डकैती बंद करवा दी है। हमारे पास एक और तरीका है पैसा निकालवाने का, वो है बुलडोजर। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलडोजर चलाने और विकास के लिए दमदार सरकार चाहिए।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

सोशल मीडिया छाई मौनी राय, तस्वीरें हो रही वायरल

Next Post

पाकिस्तानी फिल्म “ढाई चाल” के ट्रेलर में भारत की बुराई करते दिखे कलाकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
फैशन/शैली

बालों को शैंपू करते समय रखें ध्यान, दूर हो जाएंगी सभी समस्याएं

08/10/2025
Paneer Butter Masala
Main Slider

करवा चौथ के दिनार को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें

08/10/2025
Ganesh ji
Main Slider

बप्पा खत्म कर देंगे हर समस्या, करें ये उपाय

08/10/2025
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये काम, टूट सकता है व्रत

08/10/2025
Ahoi Ashtami
Main Slider

अहोई अष्टमी कब है, जानें कब होगा व्रत का पारण

08/10/2025
Next Post
Dhai Chaal

पाकिस्तानी फिल्म "ढाई चाल" के ट्रेलर में भारत की बुराई करते दिखे कलाकार

यह भी पढ़ें

मासूम से हैवानियत के दोषी को आखरी सांस तक सजा, कोर्ट ने कहा- राक्षस….

17/10/2020
Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर का X हैंडल फिर हुआ हैक, अकाउंट से हुई ऐसी पोस्ट कि कनफ्यूज हो गए फैंस

26/03/2025
मायावती Mayawati

बसपा ने प्रदेश अध्यक्ष सहित चार मंडलों में किया बड़ा फेरबदल

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version