Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बंगाल में आज कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है : स्वतंत्र देव

Swatantra Dev

Swatantra Dev

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर हमले की भर्त्सना की है।

श्री सिंह ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने साथियों की हत्यारी ममता सरकार से पूरा हिसाब लेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में आज कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और सरकार समर्थित भ्रष्टाचार से बंगाल की जनता ऊब चुकी है। पूरा बंगाल बदलाव चाहता है।

यूपी सरकार का फैसला, रक्त संबंधो के बीच जमीन के हस्तानान्तरण पर स्टाम्प शुल्क में मिलेगी छूट

टीएमसी को भी इस बात का अंदेशा है कि चुनाव में उसकी हार तय है इसलिए उनके नेता हिंसा और हत्या का कुत्सित खेल खेल रहे हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह और बंगाल के विकास को लेकर उनके संकल्प को ममता सरकार समर्थित हिंसा नहीं तोड़ पाएगी। भाजपा का इतिहास संघर्ष और बलिदान का है। तानाशाही और गुंडागर्दी से भाजपा का कार्यकर्ता न कभी डरा है और न ही पीछे हटा है। अपनी करारी हार देख रही दीदी यह भूल गई हैं कि दादागीरी और खून खराबे की राजनीति से बंगाल अब निजात चाहता है। बंगाल अब भाजपा की सरकार चाहता है।

Exit mobile version