• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्थ्य महकमे में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं : बृजेश पाठक

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, फिरोजाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने शनिवार को फिरोजाबाद पहुंचकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान (communicable disease control campaign) का हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उन्होंने पंचायत राज विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर नेताओं व कार्यकर्ताओं से भेंट की।

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हैलीकाप्टर से फिरोजाबाद स्थित सिविल लाइन पहुंचे। जहां से उन्होंने कार द्वारा जिला मुख्यालय पहुंचकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हरी झंण्ड़ी दिखाकर शुभारम्भ किया। उन्होंने जिला पंचायत राज विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होंने कहा कि यदि सरकारी अस्पताल में मरीज को देखने के लिये हमारे पास पर्याप्त व्यवस्था है तो कोई झोलाछाप चिकित्सक के पास इलाज कराने क्यों जायेगा। अस्पताल में 8 बजे से 2 बजे तक मरीजों को देखने का समय है लेकिन यदि 2 बजे के बाद कोई मरीज आता है तो वह वापस नहीं जाना चाहिये। इमरजेंसी में पर्याप्त चिकित्सक मौजूद रहे।

बृजेश पाठक की डॉक्टरों को दो टूक, बाहर की दवाएं लिखी तो नपेंगे

उन्होंने कहा कि हम जनता के प्रतिनिधि है सामान्तय देखा जाता है कि मरीजों से इस प्रकार का व्यवहार होता है कि बेड खाली नहीं है, चिकित्सक नहीं है, जिससे मरीज को पीड़ा होती है। हमें मरीज की परेशानी को अपनी परेशानी समझनी होगी तभी हम काम कर पायेंगे। फिरोजाबाद जनपद के जितने भी चिकित्सालय है वहां तैनात सभी कर्मचारी अपने फर्ज को ईमानदारी से निभाये। हमें इस विभाग की छवि को बदलना है। अस्पतालों में सफाई व्यवस्था चौक चौबंद होनी चाहिये। मरीज की हमें सेवा करनी चाहिये। मरीज की सेवा करके हम कुछ भी पा सकते है। चिकित्सक को भगवान का रूप माना जाता है, इसलिये आप अपनी जिम्मेदारी निभाये। स्वास्थ महकमे में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नही बरतनी है।

CM योगी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंचकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मीडिया से भी रूबरू हुये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आज से शुभारम्भ किया गया है। पिछले वर्ष फिरोजाबाद जनपद में इस प्रकार के रोगों से बड़ी संख्या में लोग बीमार हुये थे, इसलिये सरकार ने प्राथमिकता की दृष्टि से फिरोजाबाद से इस अभियान का शुभारम्भ करना चुना। अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लोगों को इस बात का भरोसा दिया गया है कि स्वास्थ विभाग से किसी भी मरीज को निराश नहीं होना पड़ेगा। इस दिशा में सरकार काम कर रही है। इससे पूर्व भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया।

इस दौरान सांसद डॉ चन्द्रसेन जादौन, भाजपा विधायक मनीष असीजा, प्रेमपाल सिंह धनगर, महापौर नूतन राठौर, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, सीडीओ चर्चित गौड, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।

Tags: Brijesh Pathakcommunicable disease control campaignfirojabad newsup news
Previous Post

अगले चुनाव तक पेट्रोल का दाम होगा 275 रुपये : अखिलेश यादव

Next Post

पीएनबी बैंक में दिनदहाड़े लाखों की लूट, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Transport Department
Main Slider

उप्र परिवहन विभाग की पहल- व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा से अब परिवहन सेवाएं होंगी और आसान

13/11/2025
Vandana started working in soft toys after taking training under ODOP.
उत्तर प्रदेश

झांसी की वंदना के सपनों को ODOP ने लगाए पंख, IITF में लगाएंगी सॉफ्ट टॉयज की प्रदर्शनी

13/11/2025
Tribals
उत्तर प्रदेश

जनजातीय गौरव को नई पहचान, योगी सरकार ने बदली वंचित समाज की तस्वीर

13/11/2025
Yogi model makes a grand entry at IITF
उत्तर प्रदेश

अंर्तराष्ट्रीय बाजार में चमकेगी बरेली की सुनहरी कढ़ाई, IITF में योगी मॉडल की धमाकेदार एंट्री

13/11/2025
Murder
उत्तर प्रदेश

मां के सामने बेटे की निर्मम हत्या, बिजली के तार से कंस दिया गला

13/11/2025
Next Post
PNB

पीएनबी बैंक में दिनदहाड़े लाखों की लूट, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

A car in former Chief Minister Vasundhara Raje's convoy overturned

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल

22/12/2024
arrested

भाजपा नेता बताने वाले व्यापारी ने पड़ोसी पर किए फायर, गिरफ्तार कर भेजा जेल

27/12/2021

उद्घाटन के बहाने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एंट्री प्वाइंट पर रख दिया बोल्डर : अखिलेश

15/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version