• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार ने लाल निशान पर लगाया गोता, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

Writer D by Writer D
20/06/2024
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के तुरंत बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण शेयर बाजार ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि बिकवाली के दबाव के बीच खरीदार भी लगातार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market)  के दिग्गज शेयरों में से कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 1.34 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचडीएफसी लाइफ, सन फार्मास्यूटिकल्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 1.67 प्रतिशत से लेकर 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market)  में 2,194 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,449 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 745 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 217.24 अंक उछल कर 77,554.83 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। हालांकि इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक थोड़ी देर के लिए वापस हरे निशान में भी लौटा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लाल निशान में गिर कर कारोबार करने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 136.04 अंक की गिरावट के साथ 77,201.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Bigg Boss OTT 3 का होने वाला है धमाकेदार आगाज, ये 14 कंटेस्टेंट्स लगाएंगे घर में तड़का

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 70.15 अंक की मजबूती के साथ 23,586.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार चढ़ाव होता रहा। पहले घंटे के कारोबार के दौरान ज्यादातर समय बिकवाली का दबाव ही बना नजर आ रहा है, जिसके कारण ये सूचकांक लगातार लाल निशान में बना हुआ है। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 30.30 अंक टूट कर 23,485.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 36.45 अंक की बढ़त के साथ 77,337.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 36.30 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,516 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

Bigg Boss OTT 3 का होने वाला है धमाकेदार आगाज, ये 14 कंटेस्टेंट्स लगाएंगे घर में तड़का

Next Post

अधिकारी आमजन की पीड़ा सुनें और समय से निस्तारण करें : मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 138 अंक उछला

13/05/2026
Share Market
Business

ओपनिंग बेल के साथ बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

11/05/2026
Gold-Silver
Business

फीकी पड़ी सोना-चांदी की चमक

11/05/2026
Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Next Post
CM Yogi

अधिकारी आमजन की पीड़ा सुनें और समय से निस्तारण करें : मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

SI rapes woman

ससुर ने किया गर्भवती बहू के साथ दुष्कर्म, छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज

08/02/2021
Maulana Mahmood Madani

पीएम मोदी राम मंदिर के उद्घाटन में शिरकत न करें: मौलाना मदनी

28/10/2023
खण्ड शिक्षा अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

शामली : कैराना में खण्ड शिक्षा अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version