• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सलमान खान को AK-47 से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर मुंबई से अरेस्ट

Writer D by Writer D
01/06/2024
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
Salman Khan

Salman Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) पर एक बार हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी।

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हैं। इन्होंने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्थलों की रेकी की थी। इन्हें सलमान खान (Salman Khan) पर Ak- 47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था। पुलिस को ऐसे कई विडियोज आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और आगे की जांच जारी है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नामक एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो एम-16, एके-47 और एके-92 खरीदने के लिए काम करता था। एफआईआर में भी यही बात कही गई है।

14 अप्रैल को सलमान (Salman Khan) के घर पर हुई थी फायरिंग

आपको बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को सलमान (Salman Khan) के घर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने फायरिंग की थी। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। सलमान के अपार्टमेंट के बाहर उन गोलियों के निशान भी मिले हैं। एक गोली उनकी बालकनी के नेट को चीरती हुई भी निकल गई।

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में छठा आरोपित हरियाणा से गिरफ्तार

तब सोशल मीडिया पर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली। इसके बाद में शूटरों से हुई पूछताछ में भी दोनों ने लॉरेंस गैंग से ही इस काम के लिए सुपारी मिलने की बात कबूल की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिश्नोई बंधुओं को इस केस में आरोपी बनाया और अब वो लॉरेंस से पूछताछ की तैयारी कर रही है।लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsSalman Khan
Previous Post

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने अपने गांव में किया मतदान

Next Post

JEE Advanced की रिस्पोंस शीट जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

savin bansal
राजनीति

स्वतंत्रता दिवस पर क्लेक्ट्रेट परिसर में छाया देश भक्ति का रंग

15/08/2025
hemant soren
Main Slider

पिता शिबू सोरेन के दशकर्म में हेमंत सोरेन ने निभाया पुत्र धर्म, बड़े बाल और दाढ़ी त्यागकर मुंडाया सिर

15/08/2025
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों को किया सम्मानित, संस्कृति एप का किया शुभारंभ

15/08/2025
CM Yogi hoisted the national flag in front of Vidhan Bhavan
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी मॉडल से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : सीएम योगी

15/08/2025
Anand Bardhan hoisted the flag at the Secretariat
राजनीति

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण

15/08/2025
Next Post

JEE Advanced की रिस्पोंस शीट जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें

Dry Fruit Barfi

डायबिटीज के मरीजों के लिए बनाएं शुगर फ्री बर्फी

18/07/2025
Tawa Paneer

बनाएं पनीर की ये डिश, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

08/07/2025
air india

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के ठीक बाद एयर इंडिया विमान में लगी आग

22/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version