• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

6 राज्यों में थी 15 सीरियल ब्लास्ट की तैयारी, अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन भी आया सामने

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार करते हुए आईएसआई के इशारे पर धमाकों की साज़िश को नाकाम कर दिया। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों में प्रयागराज का जीशान और प्रयागराज से ही जुड़ा ओसामा है। ये दोनों पाकिस्तान में ISI की ट्रेनिंग ले चुके हैं।

वहीं मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े और गिरफ्तार समीर कालिया का कनेक्शन प्रतापगढ़ के इम्तियाज़ उर्फ कल्लू से है। कल्लू से भी स्पेशल सेल ने पूछताछ की है। लखनऊ से गिरफ्तार आमिर कुर्सी रोड पर बने स्लॉटर हाउस में काम करता है और खजूर भी बेचता है। प्रयागराज से गिरफ्तार जीशान और फरार हुमैद खजूर सप्लाई करते हैं। जीशान ही आमिर को खजूर सप्लाई करता था।

जीशान के बारे में बताया जा रहा कि कुछ समय पहले तक वो सऊदी अरब में नौकरी करता था और लॉकडाउन के चलते वापस आया। प्रयागराज में जीशान ने खजूर सप्लाई का बिज़नेस शुरू किया। रायबरेली से गिरफ्तार लाला भाई उर्फ साजू उर्फ मूलचंद, ऊंचाहार के गांव अकुड़िया का रहने वाला है। ऊंचाहार, अकुड़िया के ही जमील खत्री से भी पूछताछ हुई। जमील खत्री का भी अंडरवर्ल्ड कनेक्शन बताया जा रहा है।

बालू खनन मामले में ASP सस्पेंड, DM पर भी गिरी गाज

नई दिल्ली से गिरफ्तार ओसामा का चाचा प्रयागराज का हुमैद है, जो फिलहाल फ़रार है। नई दिल्ली से गिरफ्तार अबू बकर भी यूपी के बहराइच के जरवल का रहने वाला है। प्रयागराज से फरार हुमैद का पिता जामिया नगर मदरसे में पढ़ाता है। इस पूरे मामले से एक बात साफ हो रही है कि मुंबई अंडरवर्ल्ड को बदमाश और नई दिल्ली के रास्ते आतंकवाद से जुड़ने वाले युवक यूपी से मिल रहे हैं।

मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए आतंकियों के निशाने पर त्योहारी सीजन में दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र सहित छह प्रदेशों के 15 शहर थे। इन शहरों की रेकी कर वहां बड़े पैमाने पर सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश रच रहा था। इसके लिए मॉड्यूल के अलग-अलग संदिग्धों और उनके नेटवर्क से जुड़े लोगों के जिम्मे अलग-अलग काम सौंपा गया था।

इसके बाद गिरफ्तार आतंकवादियों में से दो का पाकिस्तानी कनेक्‍शन सामने आया। इन दोनों ने पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी। कुछ दस्तावेजों से पता चला कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी इनके पीछे है। आतंकियों की ट्रेनिंग करवाने में उसका भी हाथ था। बाद में पूछताछ के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी सामने आया। दरअसल देश में हथियार, रुपये और विस्फोटक आतंकियों तक पहुंचाने में दाऊद का भाई अनीस इनकी मदद कर रहा था।

Tags: 6 terrorist arrestedLucknow Newsterrorist arrested
Previous Post

रिद्धिमा कपूर ने फैमिली संग मनाया अपना 41वां बर्थडे, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

Next Post

गुजरात भाजपा में मचा जबरदस्त घमासान, टला आज का शपथ ग्रहण समारोह 

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post

गुजरात भाजपा में मचा जबरदस्त घमासान, टला आज का शपथ ग्रहण समारोह 

यह भी पढ़ें

murder

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

18/03/2022
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने आषाढ़ में ‘शिक्षा परिवार’ पर की ‘समृद्धि की बारिश’

08/07/2026

यूपी में कोरोना की जंग जीतने वालों का आंकड़ा तीन लाख पार

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version