Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मैडल जीतने के बाद लड़कियों की सोच में बदलाव आएगा : मीराबाई

Mirabai Chanu

Mirabai Chanu

टोक्यो ओलम्पिक में रजत पदक जीत कर इतिहास बनाने वाली महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने टोक्यो से नयी दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनके इस पदक के बाद देश की लड़कियों के सोच में बदलाव आएगा और ज्यादा से ज्यादा लडकियां खेलों में सामने आएंगी।

मीराबाई ने कहा ,”मैं कम लड़कियों को मैदान में उतरते देखती हूँ लेकिन मेरे इस पदक के बाद उनकी सोच बदलेगी और वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में खेलों में उतरेंगी। ”

रजत जीतने के बाद मीराबाई ने कहा कि पिछले रियो ओलम्पिक में उन्होंने जो गलतियां की थीं उससे उन्होंने सबक लेकर पिछले पांच वर्षों में सुधार किया जिसका अच्छा परिणाम सामने आया है। मीरा के साथ उनके कोच विजय भी बैठे हुए थे और उन्होंने कहा कि वह 2014 से मीरा के साथ टीम के रूप में जुड़े थे और रियो में उनसे उम्मीद थी लेकिन उन्होंने रियो की नाकामी के बाद उन्होंने मीरा के साथ कड़ी मेहनत कीऔर पिछली गलतियों को दूर करने पर काम किया।

PM मोदी ने मीराबाई को फोन पर जीत की दी बधाई, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

मीरा के गले में इस दौरान उनका रजत पदक टंगा हुआ था। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में वह सिर्फ पांच दिन के लिए अपने घर गयी थीं और इस दौरान उन्होंने अपना सारा ध्यान सिर्फ अपनी ट्रेनिंग पर लगा रखा था।

Exit mobile version