Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कई राज्यों में 2 दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली। चक्रवात तूफान गुलाब कई हिस्से में 30 सितंबर को अरब सागर में प्रवेश करने के बाद और मजबूत होकर पाक की ओर बढ़ेगा। गुलाब चक्रवात के इस बाकी हिस्से के चलते गुजरात के कई हिस्सों में वर्षा होने के आसार हैं। आईएमडी ने ये जानकारी दी। उसने बताया कि बुधवार को निम्न दबाव का क्षेत्र-चक्रवात गुलाब का बाकी हिस्सा-दक्षिण गुजरात क्षेत्र एवं आसपास की खंभात की खाड़ी के ऊपर बना। राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में 2 अक्तूबर तक मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोंकण के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण में तेज बारिश हो सकती है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में 30 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। आईएमडी ने बताया है कि, चक्रवात गुलाब के कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में अधिक्तम तापमान करीब 35 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के पास है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा, चेक करें अपने शहर के रेट

गुजरात-महाराष्ट्र के कई इलाकों में होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग गुजरात, उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज बारिश की संभावना जताई है। और महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। बता दें कि, येलो अलर्ट ‘बिजली, तेज हवाओं और गरज के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश’ का संकेत देता है।

ओडिशा-बंगाल में होगी भारी बारिश

ओडिशा के मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में मध्यम वर्षा और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को 30 सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में, बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है बारिश की प्रबल संभावना है।

Exit mobile version