• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bigg Boss OTT 3 का होने वाला है धमाकेदार आगाज, ये 14 कंटेस्टेंट्स लगाएंगे घर में तड़का

Writer D by Writer D
20/06/2024
in मनोरंजन
0
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Bigg Boss OTT 3 का धमाकेदार आगाज बस 1 दिन बाद होने वाला है। शो 21 जून से जियो सिनेमा ऐप पर स्ट्रीम होगा। इस बार शो में काफी कुछ बदलेगा। क्योंकि ‘झक्कास’ स्वैग के लिए फेमस अनिल कपूर इसके होस्ट हैं। शो के कंफर्म 14 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है, ये नाम जानकर आपकी एक्साइटमेंट हाई होने वाली है। इस बार बीबी हाउस में टीवी एक्टर्स, इंफ्लूएंसर्स, न्यूजमेकर्स, म्यूजिक एंड स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज दिखेंगी। तो देर किस बात की है, जानते हैं कौन हैं अनिल कपूर के शो में आने वाले ये धुरंधर सेलेब्रिटी…

साई केतन राव

लोनावला में जन्मे साई केतन राव महाराष्ट्रियन हैं। एक्टर को टीवी शो ‘मेहंदी है रचने वाली’ से फेम मिला। इसके बाद वो सीरियल ‘चाशनी’ और ‘इमली’ में दिखे। साई ने तेलुगू शोज, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। उनकी बॉय नेक्स्ट डोर वाली इमेज है। देखना होगा बीबी हाउस में वो अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी से फैंस को कितना इंप्रेस करते हैं।

पौलोमी पोलो दास

रियलिटी शो में हुस्न का जलवा बिखेरने मॉडल और एक्ट्रेस पौलोमी भी नजर आएंगी। बंगाली डस्की ब्यूटी ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया था। उन्होंने इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2016 में पार्टिसिपेट किया था। इसके बाद वो टीवी शोज की दुनिया में आईं। पौलोमी ने शो ‘सुहानी सी एक लड़की’, ‘दिल है तो है’, ‘कार्तिक पूर्णिमा’ में काम किया है। वो वेब शो ‘पौरषपुर’, ‘बेकाबू’, ‘हाय तौबा’ में दिखी हैं। पौलोमी अपने डस्की स्लट्री लुक और ग्लैमरस इमेज के लिए जानी जाती हैं।

सना सुल्तान

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर सना सुल्तान मुंबई में जन्मी हैं। मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सना ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया। वो टिकटॉक पर कंटेंट क्रिएटर थीं। कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में काम कर छाईं। इंस्टा पर उनका अच्छा खासा फैंडम है। वो यूनीक तरीके से उर्दू बोलती हैं, उनकी ये खासियत उन्हें बिग बॉस हाउस में अलग दिखाएगी।

सना मकबूल

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल जाना माना नाम हैं। उन्होंने 2009 में रियलिटी शो MTV टीन डीवा से मॉडलिंग शुरू की थी। फिर टीवी इंडस्ट्री का रुख किया। सना शो ‘कितनी मोहब्बत है’, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘अर्जुन’ में दिखी हैं। तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। मिस इंडिया 2012 में सना ने पार्टिसिपेट किया था। उन्हें पिछली बार स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 11 में देखा गया था। उन्होंने अपना नाम सना खान से बदलकर सना मकबूल खान किया है।

शिवानी कुमारी

रूरल इंफ्लूएंसर शिवानी कुमारी भी बिग बॉस में अपनी किस्मत चमकाने आ रही हैं। वो यूपी के औरेया जिले के अरयारी गांव से हैं। शिवानी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वो अपने वीडियो में गांव की लाइफ पर फोकस करती हैं। उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो खुद का यूट्यूब चैनल चलाती हैं। जिस तरह बिहार की मनीषा रानी ने बीबी हाउस में अपना परचम लहराया। फैंस को उम्मीद है शिवानी भी सक्सेस को छूएंगी।

विशाल पांडे

कंटेंट क्रिएटर विशाल पांडे भी बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगे। मुंबई बेस्ड विशाल समीक्षा और भाविन संग बनाए गए अपने लिप सिंक वीडियोज के लिए फेमस हैं। उनके 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो कई म्यूजिक वीडियोज भी कर चुके हैं।

चंद्रिका दीक्षित

वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित को कौन नहीं जानता। दिल्ली में ठेले पर वड़ा पाव बेचकर लाइमलाइट में आईं चंद्रिका आज किसी स्टार से कम नहीं हैं। वो रियलिटी शो की सबसे मजेदार कंटेस्टेंट साबित हो सकती हैं।

नैजी

रैपर नावेद शेख भी बिग बॉस का हिस्सा हैं। उन्हें नैजी के नाम से भी जाना जाता है। उनकी गिनती पॉपुलर इंडियन रैपर में होती है। वो स्ट्रीट हिप हॉप स्टाइल सॉन्ग के लिए फेमस हैं। फिल्म गली बॉय उनकी रियल लाइफ पर बेस्ड थी। वो तगड़ा फैंडम एंजॉय करते हैं। उनके हिट गानों में रास्ते कठिन, असल हसल, हक हई, तहलका, आजाद हूं मैं, मेरे गली में शामिल हैं।

नीरज गोयत

खली और संग्राम सिंह के बाद बीबी हाउस में लंबे वक्त बाद कोई स्पोर्ट्समैन नजर आएगा। नीरज गोयत शो का हिस्सा हैं। वो हरियाणा के बॉक्सर और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। इंडिया ही नहीं वर्ल्डवाइड भी उन्होंने नाम कमाया है। वो फिल्म RRR, मुक्काबाज, तूफान के अलावा कई तेलुगू मूवीज में भी दिखे हैं।

दीपक चौरसिया

सीनियर जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया भी रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। पिछले सीजन में जिग्ना वोरा कंटेस्टेंट बनकर आई थीं।

अरमान मलिक

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। वो अपनी दोनों पत्नी पायल और कृतिका संग रियलिटी शो में नजर आएंगे। ये पहली बार होगा जब शो में ऐसी पेयरिंग देखने को मिलेगी।

मुनीषा खतवानी

एक्ट्रेस और टैरो कार्ड रीडर मुनीषा शो का हिस्सा बनी हैं। वो सीरियल जस्ट मोहब्बत, वैदेही, अपने पराए, तंत्रा में दिखी हैं। बतौर एक्ट्रोलॉजर वो मुंबई के पार्टी सर्किट का जाना माना नाम हैं। 2022 में उनकी समीर ठाकुर से शादी हुई थी।

Tags: Bigg Boss OTT 3 contestantsBigg Boss OTT 3 hostBigg Boss OTT 3 updatestv gossips
Previous Post

सिद्धपीठ हथियाराम मठ पहुंचे सपा सांसद अफजाल अंसारी, बुढ़ियामाई का किया दर्धन-पूजन

Next Post

शेयर बाजार ने लाल निशान पर लगाया गोता, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

Writer D

Writer D

Related Posts

Actor Bharat Kapoor passes away
Main Slider

नहीं रहे दिग्गज एक्टर भरत कपूर, 86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

27/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Salman Khan and Shahrukh Khan attended Rajat Sharma's daughter's wedding
मनोरंजन

रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे ‘करण-अर्जुन, लूट ली महफिल

05/04/2026
Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार ने लाल निशान पर लगाया गोता, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

यह भी पढ़ें

Ayodhya

श्रीराम की नगरी में बने ढाई लाख से अधिक शौचालय, अधिकांश गांव ओडीएफ घोषित

19/04/2024

GST कलेक्शन ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड

01/05/2022
CM Vishnudev Sai

बारूद फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले की होगी मजिस्ट्रीयल जांच: सीएम साय

25/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version