Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

NTA ने जेईई मेन 2021 में किए गए ये 4 बड़े बदलाव

JEE exam

JEE exam

नई दिल्ली| इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई मेन परीक्षा 2021 के लिए विद्यार्थी आज से jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2021 का ब्राउशर जारी कर दिया है जिसके मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी है।

जेईई मेन परीक्षा 2021 का पहला सत्र 22 फरवरी से 25 फरवरी 2021 के बीच होगा। एडमिट कार्ड जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

यूपी में प्राइवेट परीक्षा से यूजी-पीजी की डिग्री लेने पर लगाई जाएगी रोक

इस बार जेईई मेन 2021 का आयोजन चार बार किया जाएगा। पहला सत्र 22 फरवरी से 25 फरवरी 2021 के बीच होगा। इसके बाद दूसरा सत्र मार्च, तीसरा अप्रैल और चौथा मई में होगा। ऐसा फैसला इसलिए किया गया है ताकि अलग अलग समय पर होने वालीं विभिन्न राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं जेईई मेन परीक्षा के आयोजन में बाधा पैदा न करें। इससे पहले यह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती रही है।

जेईई मेन में पहले जितने प्रश्न आते थे, इस बार भी उतने ही आएंगे। पहले फिजिक्स, केमिस्ट्री, और मैथ्स से 25-25-25 प्रश्न आते रहे हैं। लेकिन एनटीए ने विभिन्न बोर्ड के सिलेबस को जेईई मेन पेपर में एक स्तर पर लाने के लिए सेक्शन में च्वॉइस देने का फैसला किया है। क्वेश्चन पेपर में च्वॉइस होगी। प्रत्येक विषय में 30 प्रश्न आएंगे जो दो सेक्शन में बंटे होंगे। सेक्शन ए में 20 प्रश्न और सेक्शन बी में 10 प्रश्न होंगे। सेक्शन बी के 10 प्रश्नों में से परीक्षार्थियों को किन्हीं 5 का उत्तर देना होगा।

Exit mobile version