• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिश्ते में दरार पैदा कर सकती हैं ये 5 चीजें, वरना बर्बाद हो सकता है आपका घर

Writer D by Writer D
08/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
relationship

relationship

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। पति-पत्नी के बीच एक गहरा लगाव होता है और कहा जाता है कि उनका रिश्ता एक या दो जन्म नहीं बल्कि सात जन्मों का होता है। लेकिन कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसी स्थिति आती है, जिससे इस रिश्ते को टूटने में थोड़ा सा भी समय नहीं लगता है। जरा सी नासमझी और जरा सी लापरवाही दो चाहने वालों को अजनबी बनने पर मजबूर कर देती है। लेकिन रिश्ता टूटने से दोनों लोगों की जिंदगी पर बहुत असर पड़ता है।

शादी तय होने के बाद लड़का और लड़की दोनों के बीच अच्छी बातचीत बेहद जरूरी है। इससे आप एक-दूसरे के स्वभाव और विचार के बारे में अच्छे से अवगत हो जाएंगे। अगर आप दोनों के बीच आपसी समझ होगी तो तालमेल भी आसानी से बैठ जाएगा। लेकिन आज के दौर में भी कई परिवार ऐसे हैं, जहां लड़का और लड़की शादी से पहले मिलना तो छोड़ो बात भी नहीं कर सकते हैं। इस वजह से आगे चलकर आपस में सामंजस्य बैठाने में बहुत परेशानी होती है।

पति और पत्नी दोनों का कामकाजी होना आज के जमाने में आम बात हो गई है। कई बार लोग बड़े पैकेज से प्रभावित होकर एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लेते हैं। लेकिन इस दूरी से धीरे-धीरे रिश्ते में भी दूरियां आने लगती हैं और आपसी प्यार डगमगाने लगता है। पार्टनर के बीच धीरे-धीरे विश्वास में कमी आने लगती है।

ऑफिस में ज्यादा काम होने के वजह से लोग ज्यादा समय देने लगते हैं, जिससे घर में स्थिति खराब होने लगती है। आप चाहे बाहर की कितनी ही जिम्मेदारियां संभाल लें, लेकिन घर व पति को समय न दें तो गृहस्थी की गाड़ी डगमगा जाती है। आपके कामकाज के बोझ से आपके रिश्ते दम तोड़ने लगते हैं। इसलिए आपको घर और ऑफिस दोनों के बीच बैलेंस कर चलना चाहिए।

हमारी रोजाना की जिंदगी इतनी व्यस्त हो गई है कि एक-दूसरे के लिए समय निकालना हमारे लिए मुश्किल हो गया है। रिश्तों में प्यार को बरकरार रखने के लिए आप कुछ समय निकालें। आप चाहे तो इसके लिए अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा रोजाना एक साथ सुबह टहलने जाने से आपका रिश्ता भी सेहतमंद रहेगा।

Tags: CouplesDivorcemarriagemarriage relationship tipsrelationshipRelationship TipsromanceWomen
Previous Post

कॉफी स्क्रब के सामने बेअसर हैं सभी फेसपैक्स

Next Post

भागदौड़ के बाद भी चाहिए फ्रेश लुक, तो फॉलो करें ये ब्यूटी रूटीन

Writer D

Writer D

Related Posts

रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Next Post
Beauty

भागदौड़ के बाद भी चाहिए फ्रेश लुक, तो फॉलो करें ये ब्यूटी रूटीन

यह भी पढ़ें

Bread Bhatura

नाश्ते में लगाएं पंजाबी तड़का, बनाएं ये टेस्टी डिश

15/10/2025
pitru paksha

ये है घर बैठे पितरों का श्राद्ध करने का तरीका, पढ़िए सटीक विधि

12/09/2021
Arrested

भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ सहित अभियुक्त गिरफ्तार

16/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version