Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शनिवार को भूलकर नहीं खरीदनी चाहिए ये 8 चीजें, शनि देव हो जाएंगे कुपित

shani dev

Shani Dev

शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा-आराधना की जाती है। इस दिन कोई भी बड़ा काम करना अशुभ माना जाता है। हम आपको आज ऐसी आठ चीजों के बारे में बता रहे हैं जो शनिवार को बिलकुल भी नहीं खरीदना चाहिए। इन्हे न खरीदने के ज्योतिष शास्त्र में कुछ नियम भी बताए गए हैं।

आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये आठ चीजे-

लोहे का सामान

शनिवार के दिन लोहे से बना सामान बिलकुल भी नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि, शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनि देव कुपित होते हैं। हालांकि, इस दिन लोहे से बनी चीजें दान करने का विशेष महत्व है।

नमक

नमक भोजन के लिए सबसे अहम होता है। यदि आपको नमक खरीदना है तो शनिवार को छोड़कर आप किसी भी दिन खरीद सकते हैं। शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज बढ़ जाता है। साथ ही यह रोग के भी जन्म होने का कारण बन सकता है।

कैंची

शनिवार के दिन आप नई कैंची खरीदने से बचें। मान्यता है कि, इस दिन कैंची खरीदने से रिश्तों में तनाव आता है। इसलिए आप कैंची खरीदने के लिए कोई और दिन चुन लें।

सरसों का तेल

शनिवार को सरसों का तेल खरीदना भी बेहद अशुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन तेल खरीदने से घर में नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होता है जिससे अशुभ घटनाओं का जन्म होता है। न सिर्फ खरीदना बल्कि यदि आपसे कोई इस दिन तेल मांगता भी है तो भी देना नहीं चाहिए। शनिवार को सरसों के तेल से बना हलवा काले कुत्तों को खिलाने से शनि की दशा टलती है।

काला तिल

काला तिल शरीर को पुष्ट रखने में मददगार है। ठंड के मौसम में काले तिल का तेल शरीर की गर्मी को बरकरार रखता है। काले तिल पूजा में भी उपयोग में लिया जाता है। साथ ही शनि देव की दशा टालने के लिए काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है। लेकिन कभी भी शनिवार को काले तिल न खरीदें। इस दिन काले तिल खरीदने से सभी कार्यों में बाधा आती है।

काले जूतों

शनिवार को भूलकर भी काले रंग के जूते न खरीदें। कहा जाता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।

झाड़ू

घर की साफ-सफाई करने के लिए झाड़ू महत्वपूर्ण है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। लेकिन शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना उपयुक्त नहीं माना जाता। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

चक्की

शनिवार को चक्की भी नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता के अनुसार यह परिवार में तनाव लाती है और इसके आटे से बना भोजन रोगकारी होता है।

Exit mobile version