Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हाथ जोड़कर नमस्कार करने से होते हैं ये बड़े फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

namaskar

नमस्कार करने के फायदे

हाथ जोड़कर नमस्कार करना भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है। नमस्कार करना हमारे शिष्टाचार के साथ-साथ हमारे संस्कारों को भी दर्शाता है। लेकिन क्‍या आप यह जानते हैं कि नमस्‍कार करने से कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी होते हैं। शास्त्रों के अलावा वैज्ञानिकों ने भी नमस्कार करने के कई फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं नमस्कार करने से होने वाले फायदों के बारे में-

अजीब खुशी का अहसास

जब आप किसी के सामने नमस्कार करने के लिए हाथ जोड़ते हैं तो आपको एक अजीब खुशी का अहसास होगा। न सिर्फ आपको बल्कि जिन्हें आप हाथ जोड़कर नमस्कार कर रहे हैं उन्हें भी खुशी होगी।

याददाश्त बढ़ना

नमस्कार करने से याददाश्त मजबूत होती है। दरअसल, जब आप अपने दोनों हाथों को जोड़ते हैं तब आपकी अंगुलियों के टिप पर दवाब पड़ता है। यह एक्यूप्रेशर की तरह काम करता है जिसका सीधा असर मनुष्य के कान, आंख और दिमाग पर पड़ता है। इसकी वजह से हमारी याददाश्त मजबूत होती है।

मन शांत रहता है

हाथ जोड़कर नमस्कार करने के दौरान दोनों हथेलियों पर दबाव पड़ता है। हथेलियों को दबाने से या जोड़े रखने से हृदयचक्र और आज्ञाचक्र में सक्रियता आती है जिससे मन को शांति मिलती है।

ब्लड सर्कुलेशन रहता है सही

मानव शरीर के अंदर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की भावनाएं होती हैं। नमस्कार करने या हाथ जोड़ने के दौरान शरीर में ऊर्जा का संचार शुरू हो जाता है जिससे हमारे आसपास सकारात्मक माहौल उत्पन्न होता है। इस माहौल से व्यक्ति का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।

देवी-देवताओं से मिलता है आशीर्वाद

शास्त्रों में बड़े-बुजुर्गों को देवताओं के सामान माना गया है। मान्यता है कि अगर आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को प्रतिदिन नमस्कार करते हैं तो इससे आप पर हमेशा देवताओं की कृपा बनी रहती है।

हाथ जोड़ने का सही तरीका

अगर आप देवी-देवताओं को नमस्कार कर रहे हैं तो इस दौरान अपने दोनों हाथों को जोड़कर माथे तक ले जाएं। इसके बाद थोड़ा झुंके और अपनी आंखो को बंद रखे। इस दौरान अपने हाथों की अंगुलियों को थोड़ा ढीला रखे। इस तरह नमस्कार करने से आप भगवान को अपने करीब ज्यादा पा सकते हैं।

Exit mobile version