Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साल 2022 में बॉलीवुड के इन सितारों ने रचाई शादी

Married

celebes got married in 2022

साल 2022 में अब कुछ दिन ही और शेष रह गए हैं और जल्द ही साल 2023 शुरू हो जायेगा। साल 2022 बॉलीवुड के कई सितारों के लिए खुशियों से भरा रहा। इस साल बॉलीवुड के कई सितारों को अपना हमसफर मिला और उनके घर शादी (Married) की शहनाई गूंजी। इस स्पेशल अंक में हम अपने पाठकों को बता रहे हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने इस साल शादी रचाई।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

इस कड़ी में पहला नाम है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का। दोनों बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल है और दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।

नयनतारा-विग्नेश शिवन

दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी -मानी अभिनेत्री नयनतारा ने निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ छह साल तक डेट करने के बाद इसी साल 9 जून को तमिलनाडु के ख़ूबसूरत शहर महाबलीपुरम में शादी रचाई।

ऋचा चड्ढा -अली फजल

सेलिब्रिटी कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने भी सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस साल शादी रचाई। दोनों की मुलाकात साल 2013 में आई फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी और इसके बाद ही दोनों एक -दूसरे को डेट करने लगे थे। दोनों साल 2020 की शादी की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन कोरोना महामारी की वजह से दोनों को शादी की डेट आगे बढ़ानी पड़ी। दोनों ने इस साल 4 अक्टूबर को परिवार की मौजूदगी में धूमधाम से शादी रचाई।

पायल रोहतगी-संग्राम सिंह

अभिनेत्री पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह भी लगभग 12 साल तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद इसी साल 9 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे।

इन सब के अलावा मौनी रॉय, हंसिका मोटवानी, सना कपूर और विक्रांत मैसी आदि ने भी इस साल शादी रचाई।

Exit mobile version