Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

5 राज्य की इन जातियों को ST लिस्ट में जोड़ा, कैबिनेट में हुआ फैसला

Caste

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग (Cabinet Meeting) में आज बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें विभिन्न राज्यों की विभिन्न अनुसूचित जातियों (Scheduled Caste ) को अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribes) में जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में देश के पांच राज्यों की जातियों (Caste )  को अनुसूचित जनजाति में शामिल किया गया है।

इसके साथ कैबिनेट ने फीफा वूमेन अंडर 17 विश्व कप की साइनिंग की मंजूरी दी है। अंडर 17 फीफा वूमेन वर्ल्ड कप इस बार भारत में होगा। इसमें मुकाबले नवी मुंबई, गोवा और भुवनेश्वर में 11 से 30 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।

ऊर्जा मंत्री के आते ही बिजली गुल, सपा ने कसा तंज

कैबिनेट मीटिंग में हुए फैसलों के बारे में सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने जानकारी दी। अर्जुन मुंडा ने बताया कि आज की बैठक में जनजातीय विषयों के बारे में फैसले लिए गए। बताया गया कि पांच राज्यों के अनुसूचित जनजातियों के संबंध में फैसला लिया गया है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद वो अनुसूचित सूची में आएंगे।

Exit mobile version