Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मई महीने में मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Festivals

Festivals in May

मई (May) का महीना शुरू होने वाला है। इस माह में मुख्य पर्व अक्षय तृतीया मनाया जाने वाला है। इस दिन सोना खरीदा जाता है। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की परंपरा है। इसके अलावा आप अक्षय तृतीया के दिन कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा मई माह में वरुथिनी एकादशी, मोहिनी एकादशी, प्रदोष व्रत और कालाष्टमी समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार (Festivals) मनाए जाएंगे। भक्ति काल के कई महान संतों का जन्मदिन भी मई महीने में पड़ता है। आइए, जानें मई माह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहार कौन से हैं।

व्रत-त्योहार सूची (Fast-Festivals List)

मासिक कालाष्टमी 1 मई को मनाई जाएगी। इस दिन विश्व मजदूर दिवस पड़ रहा है। साथ ही इस दिन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी भी है।
4 मई को वल्लभाचार्य जयंती है। इसी दिन वरुथिनी एकादशी भी पड़ रही है। यह त्योहार भगवान विष्णु को समर्पित है।
प्रदोष व्रत 5 मई को है। यह त्योहार भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।
6 मई को मासिक शिवरात्रि और रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती मनाई जाएगी।
मासिक कार्तिगाई 8 मई को पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव के ज्योत रूप की पूजा की जाती है। इस दिन वैशाख अमावस्या भी है।
10 मई को परशुराम जयंती मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के परशुराम अवतार की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन अक्षय तृतीया और मातंगी जयंती है। रोहिणी व्रत भी इसी दिन रखा जाएगा।
11 मई को विनायक चतुर्थी पड़ रही है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
12 मई को शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती, रामानुजन जयंती मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन मातृ दिवस भी है।
13 मई को स्कंद षष्ठी और 14 मई को गंगा सप्तमी और वृषभ संक्रांति पड़ रही है।
मासिक दुर्गाष्टमी और बगलामुखी जयंती 15 मई को मनाई जाएगी। इस दिन मां बगलामुखी की पूजा की जाती है।
16 मई को सीता नवमी पड़ रही है। इस दिन माता जानकी की पूजा की जाती है।
18 मई को महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान दिवस मनाया जाने वाला है।
19 मई को मोहिनी एकादशी और परशुराम द्वादशी पड़ रही है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है।
प्रदोष व्रत 20 मई को है। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी पूजा की जाती है।
नरसिंह और छिन्नमस्ता जयंती 21 मई को मनाई जाने वाली है।
23 मई को कूर्म जयंती मनाई जाएगी। इस दिन वैशाख और बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है।
26 मई को एकदंत संकष्टी चतुर्थी पड़ रही है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
30 मई को कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन काल भैरव देव की पूजा की जाती है।

Exit mobile version