Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोटापा दूर करने के लिए जरूरी है ये पांच योगासन

लाइफस्टाइल डेस्क। मोटापा अगर आपके शरीर का अंग बन गया है तो उसे दूर भगाने के लिए आज से ही योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करिए। क्योंकि मोटापा अपने साथ कई सारी बीमारियां लेकर आता है जो ठीक नही है। दिल और ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानियों के साथ ही डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी मोटापे की वजह से होती हैं। वहीं मोटापा कई बार बॉडी शेमिंग का भी कारण बनता है। अगर आप स्लिम ट्रिम होना चाहते हैं। तो इन योगासन का अभ्यास तुरंत शुरू कर दें।

धनुरासन

यह आसन शरीर के विभिन्न जगंहों पर इकट्ठा गैर जरूरी चर्बी को खत्म करता है। साथ साथ, पेडु, छाती, जांघ और नितम्ब की चर्बी को भी कम करता है, जिसके चलते शरीर आकर्षक आकार ले लेता है। इसे करते वक्त शरीर की आकृति खिंचे हुए धनुष के समान हो जाती है, और शरीर लचीला हो जाता है। अगर आप रीढ की हड्डी में होने वाले दर्द से परेशान हैं तो यह आसन आपको नही करना चाहिए।

नौकासन

इस आसन से शरीर सुडौल और आकर्षक बनता है। यह आसन करते वक्त शरीर का आकार नाव के समान हो जाता है। इससे पीठ में मजबूती और लचीलापन आता है।

सेतुबंध आसन

जिन लोगों का पेट बाहर निकला रहता है। उन्हें यह आसन करना चाहिए। इसे करने से पेट अंदर चला जाता है। साथ-साथ कमर दर्द, डिप्रेशन और थाईरा़इड जैसी समस्या भी दूर होती हैं। इस आसन को ब्रिज पोज भी कहते हैं। इसे पीठ के बल लेट कर किया जाता है।

वीरभद्रासन

यह आसन शरीर को सही आकर देकर मजबूती तो देता ही है। पर इस आसन की जो खास बात है वह यह है कि यह शरीर की आंतरिक शक्ति को बढाता है, जिसके चलते लंबे समय तक काम करने पर भी थकावट नही होती। इसे करने से जांघों और पेट की चर्बी कम होती है। यह आपके बाजुओं और कंधों को भी टोन करता है।

त्रिकोणासन

अगर आपने अपना वजन कम करने के लिए साम, दाम, दंड,भेद सब अपना लिया है फिर भी आपका वजन कम नही हो रहा है तो त्रिकोणासन आपकी काफी मदद कर सकता है। इसे नियमित तौर पर करने से कैलरी काफी कम हो जाती है, जिसके चलते कमर और पेट की मोटाई घट जाती है।

Exit mobile version