Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन जातकों के जून में खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे, इन ग्रहों के परिवर्तन से होंगे मालामाल

3 planets will transit

3 planets will transit

ज्‍योतिष के लिहाज से जून माह काफी अहम रहने वाला है। दरअसल, इस माह में कई गोचर राशि (Zodiac)  परिवर्तन करेंगे। साथ ही शनि की चाल भी वक्री हाेगी। जिसका पांच राशियों (Zodiac) के जातकों पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उनकी किस्मत के दरवाजे भी खुलेंगे। आइए जानतें हैं कौन सा ग्रह कब और किस राशि में गोचर करेगा।

मंगल ग्रह मेष राशि में
शुक्र ग्रह मिथुन राशि में
बुध ग्रह मिथुन राशि में
सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे
शनि ग्रह की वक्री चाल होगी
इन राशि वालों पर पड़ेगा सकारात्मक असर

मेष राशि (Aries Zodiac) 

इन सभी ग्रहों का गोचर (शनि को छोड़कर) मेष राशि वालों के लिए शुभ फल लेकर आया है। इस राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी और इसमें उन्नति के द्वार खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। साथ ही काम की तलाश में भटक रहे जातकों को भी अच्‍छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac) 

सूर्य के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों को कई सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और उन्हें करियर में नई सफलता प्राप्‍त होगी। शुक्र ग्रह के गोचर से जीवन सुविधाजनक होगा। जबकि बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आर्थिक सुधार लाएगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac) 

ग्रहों का परिवर्तन सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएग। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी जून माह इस राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Zodiac) 

ग्रहों का गोचर कन्या राशि वाले नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्‍छी खबर लेकर आएगा। साथ ही वेतन वृद्धि भी हो सकती है। प्रॉपर्टी और वाहन खरीदी के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac) 

व्यापारिक वर्ग के धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों का गोचर नई सफलताएं लाएगा। कोई नई डील हो सकती है, जिससे बड़ा आर्थिक फायदा होगा। जबकि नौकरीपेशा लोगों की आय और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

Exit mobile version