• About Us
  • Privacy Policy
    • Corrections Policy
  • Contact us
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

कब्ज की वजह बन सकती हैं ये आदतें

Writer D by Writer D
06/04/2022
in फैशन/शैली
0
कब्ज

कब्ज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कब्ज (Constipation) एक छोटा-सा शब्द है लेकिन जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, वो बेहतर तरीके से जानते हैं कि यह किस तरह आपकी लाइफ डिस्टर्ब करती है। पेट साफ न होने से शारीरिक परेशानियों के साथ कई स्किन प्रॉब्लम्स भी हो जाती हैं।

ऐसे में आपको अपना ख्याल रखने के लिए अपनी कुछ आदतों में सुधार करना चाहिए। कुछ ऐसी आदते होती हैं जिसकी वजह से आपको कब्ज की परेशानी होती रहती है।

कब्ज की बात करें, तो आम कब्ज से लेकर गंभीर तरह की कब्ज की बीमारी इसमें शामिल है. जैसे कभी-कभार होने वाला कब्ज, क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन (कब्ज बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर), यात्रा या उम्र से संबंधित कब्ज। कब्ज में हमारी आंतें मल को छोड़ नहीं पातीं। कब्ज होने के आम कारण हैं-

खानपान

खानपान में किसी भी तरह का बदलाव कब्ज का कारण बन सकता है, जैसे अचानक बहुत ज्यादा तैलीय खाना खाने या वजन घटाने के लिए खाने पर नियंत्रण करने की वजह से भी कब्ज हो जाता है। इसके अतिरिक्त यदि आप बहुत ज्यादा वसायुक्त चीजें पसंद करते हैं या शराब और कॉफी पीते हैं तो भी कब्ज के शिकार हो सकते हैं।

कम पानी पीना

कुछ लोग बहुत कम पानी पीते हैं। ऐसे लोग मानते हैं कि दिन में दो गिलास पानी पी लें तो भी उनका काम चल जाएगा, लेकिन इससे हमारे पाचन तंत्र और शरीर की जरूरतें पूरी नहीं होतीं।

व्यायाम

क्या आप रोजाना कसरत करते हैं? रोजाना न सही, सप्ताह में चार दिन तो करते होंगे। नहीं? पाचन तंत्र के बिगड़ने या कब्ज होने की यह सबसे बड़ी वजह है। शारीरिक व्यायाम के अभाव में हमारा मेटाबॉलिज्म खराब हो जाता है। मेटाबॉलिज्म के कमजोर पड़ते ही हमारी पाचन क्रिया गड़बड़ हो जाती है।

दवाएं

कुछ दवाओं के सेवन से भी कब्जियत हो जाती है। ज्यादातर मामले पेन किलर्स की वजह से देखने को मिले हैं। कुछ विटामिन और आयरन की खुराक से भी यह समस्या हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर से राय लेकर आप इन दवाओं के साथ स्टूल सॉफ्टनर दवाएं ले सकते हैं।

नीबू पानी

नीबू हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर कभी कब्ज हो जाए तो एक गिलास गर्म पानी में एक नीबू का रस और शहद मिलाएं और पी लें।

दूध और दही

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया का भी होना जरूरी है। सादे दही से आपको प्रोबायोटिक मिलेगा, इसलिए आप दिन में एक से दो कप दही जरूर खायें। इसके अलावा यदि बहुत परेशान हैं तो एक गिलास दूध में एक से दो चम्मच घी मिला कर रात को सोते समय पिएं, लाभ होगा।

आयुर्वेद

सोने से पहले दो या तीन त्रिफला टैबलेट गर्म पानी के साथ लें। त्रिफला हरड़, बहेड़ा और आंवले से बना होता है। ये तीनों पेट के लिए लाभकारी हैं। त्रिफला रात में अपना काम शुरू कर देता है।

खाने में फाइबर

एक दिन में एक महिला को औसतन 25 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है, वहीं एक पुरुष को 30 से 35 ग्राम फाइबर की आवश्यकता होती है। अपने पाचन तंत्र को दोबारा ट्रैक पर लाने के लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप हर दिन अपनी जरूरत के अनुसार फाइबर की खुराक ले रहे हैं।

Tags: causes of constipationconstipationhome remedies of constipationhow to overcome constipationwhy constipationकब्जकब्ज का घरेलू इलाजकब्ज के कारणकब्ज के घरेलू उपचारकब्ज को कैसे दूर करेंकब्ज क्यों होती है
Previous Post

डायबिटीज की समस्या में रामबाण हैं ये योगासन

Next Post

आज इस तरह से बनाए बैगन का भरता

Writer D

Writer D

Related Posts

benefits of toothpaste
फैशन/शैली

टूथपेस्ट के हैं हैरान कर देने वाले कई फायदें, जानें जरूर

18/05/2022
beautiful eye
फैशन/शैली

ऐसे बनाएं आंखों को खूबसूरत

18/05/2022
फैशन/शैली

हड्डियों को मजबूत बनाता है सीताफल

18/05/2022
करेला चिप्स
खाना-खजाना

कमाल का स्वाद होता हैं ये ‘करेला चिप्स’, देखें recipe

18/05/2022
फैशन/शैली

चन्दन पाउडर से पाएं मुहांसों से छुटकारा

18/05/2022
Next Post
बैगन का भरता

आज इस तरह से बनाए बैगन का भरता

यह भी पढ़ें

आईलाइनर लगाने के लिए अपनायें ये टिप्स

21/04/2022
Restaurant

दुनिया का ऐसा रेस्टोरेन्ट जहां बोलने पर है पाबंदी, ऐसे होते हैं सब काम

10/01/2021
सुशांत सिंह राजपूत पिता

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने मुंबई पुलिस को दिया ये बयान

17/06/2020
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

Delhi Police Head Constable

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे है उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर, यहां करें आवेदन

18/05/2022
loans

महंगे हुए कार और होम लोन, इस सरकारी बैंक ने भी बढ़ाई ब्याज दरें

18/05/2022
CM Yogi

आकांक्षात्मक जिलों की तरह विकास खंडों का भी हो विकास: सीएम योगी

18/05/2022
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • Big News
  • About Us
  • Privacy Policy
    • Corrections Policy
  • Contact us

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version