• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑयली बालों की समस्या दूर करेंगे ये घरेलू कंडीशनर, जानें बनाने का तरीका

Writer D by Writer D
11/04/2023
in फैशन/शैली
0
Hair Wash

Hair Wash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बालों (Hair)  की देखभाल करने के तरीकों में शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना भी शामिल हैं। कंडीशनर बालों की सफाई करते हुए उन्हें नर्म और मुलायम बनाने का काम करता हैं। लेकिन बात जब ऑयली हेयर की हो तो महिलाएं संकोच करने लगती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर वह कंडीशनर का इस्तेमाल करेंगी तो इससे उनके बाल जल्द ही ऑयली व चिपचिपे नजर आएंगे। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। आपको बाजार में मौजूद प्रोडक्ट्स पर भरोसा नहीं हैं, तो आप कुछ चीजों की मदद से घर पर ही कंडीशनर बनाकर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऑयली बालों (Oily Hair)  के लिए कुछ बेहतरीन घरेलू हेयर कंडीशनर जिनके इस्तेमाल से आप ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। आइये जानें इनके बारे में…

अंडे से बना कंडीशनर

अंडा प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है, जो डैमेज्ड हेयर को रिपेयर करने में मददगार है। अगर आपके ऑयली हेयर हैं तो आप सप्ताह में एक बार इस कंडीशनर को इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में एक अंडा तोड़ लें। अब इसमें जैतून का तेल मिलाएं और एग बीटर या ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह फेंट लें। अब आप सबसे पहले एक क्लेरिफाइंग शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें। अब आप इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और सिर को शावर कैप से ढक लें। करीबन 10-15 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी की मदद से बालों को अच्छी तरह वॉश करें। ध्यान रखें कि ऑयली हेयर की महिलाओं को इसे सप्ताह में एक बार से अधिक बार प्रयोग नहीं करना है।

दही से बना कंडीशनर

ऑयली बालों (Oily Hair) की समस्या में दही से बना कंडीशनर बेहतरीन परिणाम देगा। इसके लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच में ताजी दही लेनी है। इसके बाद इसमें शहद और ऑलिव ऑयल को हल्का-सा गर्म करके दही में मिला लें। तीनों सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपको ध्यान रखना है कि आप शहद और ऑलिव ऑयल ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि इससे इसके पोषण तत्व मर सकते हैं। इस कंडीशनर को बालों की निचली तरफ सिरों पर लगाना है, जिससे आपके डैमेज बाल ठीक हो सके। साथ ही आपको इस मिश्रण को स्कैल्प में मालिश भी करें। करीब 30-35 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

नारियल मिल्क से बना कंडीशनर

ऑयली बालों (Oily Hair) की समस्या में कोकोनट और मिल्क के इस्तेमाल से बना यह कंडीशनर बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए 2 चम्मच नारियल का दूध, 1 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच जोजोबा आयल और 1 चम्मच लौंग का एसेंशियल ऑइल लेकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। और आपका होममेड कंडीशनर तैयार है। इस कंडीशनर का इस्तेमाल आप सामान्य कंडीशनर की तरह से कर सकते हैं। आप सबसे पहले अपने बालों को हर्बल शैंपू के इस्तेमाल से धुल लें और इसके बाद बालों में अच्छी तरह से इस कंडीशनर को लगायें। कुछ देर बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

केले से बना कंडीशनर

यह कंडीशनर आपके बालों को स्मूद बनाने में मदद करता है। खासतौर से, अगर आप अपने बालों को नेचुरली स्ट्रेट करना चाहती हैं तो यह कंडीशनर यकीनन आपके काम आएगा। सबसे पहले एक बाउल में एक पका हुआ केला मैश करें। अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल का तेल डालकर मिक्स करें। अब आप इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और करीबन 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।

Tags: beauty hacksBeauty tipshair care in hindihair care tipshair care treatmentoily hair problemoily hair treatment
Previous Post

इन आसान उपायों से पाएं पिंपल्स से निजात

Next Post

चाहते हैं अपनी स्किन को बनाना मुलायम, करें इन शुगर स्क्रब का इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Chaitra Purnima
धर्म

चैत्र पूर्णिमा के दिन करें इन चीजों का दान, घर में होगा सुख समृद्धि का वास

01/04/2026
Bleach
फैशन/शैली

ब्‍लीच के बाद चेहरे पर होती है जलन, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

31/03/2026
Cucumber Mocktail
खाना-खजाना

खीरे का सलाद नहीं बनाएं टेस्टी मॉकटेल, नोट करें ये रेसिपी

31/03/2026
Achari paneer tikka
खाना-खजाना

चाय के साथ बनाए ये टेस्टी रेसिपी, शाम बनेगी सुहानी

31/03/2026
Next Post
Scrub

चाहते हैं अपनी स्किन को बनाना मुलायम, करें इन शुगर स्क्रब का इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर के बिगड़े बोल, कहा- मतगणना में बेईमानी हुई तो करूंगा इलाज

09/03/2022
surya pratap shahi

सीएम योगी के काम और उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी : शाही

01/08/2021
CM Nayab Singh

नायब सिंह से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने की मुलाकात, सीएम ने किया सम्मानित

11/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version