Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

थायरॅाइड की समस्या में रामबाण हैं ये घरेलू उपाय

थायरॅाइड की समस्या

थायरॅाइड की समस्या

लाइफस्टाइल डेस्क। आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान- पान की आदतों की वजह से थायरॅाइड की समस्या आम होते जा रही है। थायरॅाइड की समस्या से बचने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना होता है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनसे थायरॅाइड की समस्या में आराम मिलता है। थायरॅाइड की समस्या आमतौर पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक होती है। आइए जानते हैं थायरॅाइड की समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय…

अदरक

अदरक में पोटेशियम और मैग्नीश्यिम काफी मात्रा में पाया जाता है जो थायरॅाइड की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। अदरक में एंटी-इंफलेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो थायरॅाइड को बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं।

दही और दूध का सेवन

थायरॅाइड की समस्या को दूर करने के लिए दूध और दही का सेवन करना चाहिए। दूध और दही में काफी मात्रा में कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं जो थायरॅाइड की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।

मुलेठी

मुलेठी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। मुलेठी के सेवन से थायरॅाइड को बढ़ने से रोका जा सकता है। मुलेठी कैंसर सेल्स को भी बढ़ने से रोकने में सहायक होती है। मुलेठी का सेवन करने से थकान की समस्या भी दूर होती है।

गेहूं और ज्वार का सेवन

थायरॅाइड की समस्या में गेहूं और ज्वार का सेवन लाभदायक होता है। गेहूं और ज्वार थायरॅाइड को बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं। गेहूं और ज्वार का सेवन साइनस, उच्च रक्तचाप और खून की कमी जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।

साबुत अनाज है फायदेमंद

थायरॅाइड की समस्या में साबुत अनाज फायदेमंद होता है। साबुत अनाज में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो थायरॅाइड को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं।

Exit mobile version