Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कब्ज की समस्या में बड़े काम आएंगे ये घरेलू उपाय

remedies for constipation

remedies for constipation

लाइफस्टाइल डेस्क। बदलती जीवनशैली में अनियमित खानपान और अन्य कारणों से पेट की समस्या होना आम बात है। सुबह अगर हमारा पेट सही तरीके से साफ नहीं हो, यानी अगर शौच खुलासा तरीके से न हो तो पूरा दिन परेशानी में गुजरता है। आजकल की जीवनशैली में लोगों को कब्ज की समस्या होना आम बात है।

कम पानी पीने की वजह से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज की स्थिति में अक्सर बिना कुछ खाए भी पेट भारी लगता है। कभी पेट फूल जाता है तो कभी पेट में गैस भी बनने लगती है। कब्ज की समस्या हो तो बिना दवाओं के भी आप घरेलू उपायों से भी समाधान पा सकते हैं।

रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। घर के बुजुर्ग ने आपको भी ये सलाह दी होगी। दरअसल, स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फल सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे और आपका पेट भी साफ रहेगा।

कब्ज की समस्या हो तो एक खास तरह का चूर्ण आराम देता है। इसके लिए 10 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम त्रिफला और 10 ग्राम सेंधा नमक मिलाएं। अब इसे पीस लें। रोज इस चूर्ण को तीन से पांच ग्राम की मात्रा में गुनगुने पानी के साथ लें। आपको बहुत जल्द ही कब्ज से आराम मिलेगा।

कब्ज की समस्या में इमली और गुड़ की चटनी बनाकर खाने की सलाह दी जाती है। इमली में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, इसलिए इसकी चटनी को खाने में जरूर शामिल करें। इसके इस्तेमाल से आपका पेट साफ रहेगा और कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी।

कब्ज की समस्या में खाने वाले सोडा को पानी में घोलकर पीने की भी सलाह दी जाती है। कब्ज की समस्या में खाने वाला सोडा बेहद फायदेमंद होता है। यह एक तरह से इनो की तरह काम करता है। इससे आपका पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या भी दूर होगी।

Exit mobile version