Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाभि से जुड़े ये रोचक तथ्य आपको चौंका देंगे, जानिए ये दिलचस्प बातें

नाभि से जुड़े तथ्य

नाभि से जुड़े तथ्य

नाभि हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है जिसे असल में पूरे शरीर का केन्द्र माना जाता है।

पेट के बीचोबीच में स्थित हमारी नाभि का ताल्लुक पूरे शरीर से होता है और ये हमारे पूरे शरीर के बीच में संतुलन बनाए रखती है। क्या आप जानते हैं कि नाभि को अपने स्थान पर रहना सही सेहत का प्रतीक माना जाता है।

भारतीय योग शास्त्र के अनुसार मनुष्य के शरीर में 7 चक्र होते हैं, जिनमें से एक नाभि भी है। वैसे इसके अलवा भी नाभि से जुड़ी ऐसी बहुत सी बातें हैं जो आपके लिए जानना ज़रूरी है। ये बातें आपके लिए रोमांचक हो सकता है

तो आइए आपको बताते हैं नाभि से जुड़े ऐसी ही रोचक जानकारियों के बारे में-

– पेट पर स्थित नाभि यानि बेली बटन नवजात शिशु से गर्भनाल को अलग करने के कारण बनती है।

– नाभि का हमारे होंठों से गहरा कनैक्शन है, अगर होंठ फट रहे हैं तो नाभि पर सरसों का तेल लगाएं, इससे होंठ मुलायम होते हैं।

– हर किसी के पेट पर नाभि जिंदगीभर नहीं रहती है। कई लोगों में ये समय के साथ ये खत्म हो जाती है या फिर एक छोटे निशान या फिर गांठ के रूप में रहती है।

– नाभि स्त्रियों के शरीर का सबसे कामोत्तेजक स्थान होता है। जोकि रोमांस को बढ़ता है।

– नाभि का कई बीमारियों के इलाज के लिए एक स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये शरीर में मुख्य चक्रों या ऊर्जा के बिंदु में से एक है, जो चिकित्सा में मददगार है।

– नाभि को शरीर का सबसे पवित्र माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु का जन्म नाभि से हुआ था इसलिए ये बहुत पवित्र है। बाइबिल में भी नाभि को शरीर को स्वर्ग को जोड़ने वाला स्थान बताया गया है।

– नाभि केवल इंसानों में ही नहीं होती बल्कि ये सभी स्तनधारी प्राणियों में भी होती है।                                                                – नाभि एक निशान है, जो नवजात शिशु से गर्भनाल को अलग करने के कारण बनता है। ये गर्भनाल मां की नाल से जुड़ी होती है। जब शिशु का जन्म होता है, तो डॉक्टर्स द्वारा गर्भनाल को बांधकर उसे काट दिया जाता हैं, जिससे ये निशान बनता है।

– नाभि शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जहां बैक्टीरिया और माइक्रोओर्गनिज़म भरे हुए हैं। नोर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकतार्ओं के अनुसार, नाभि के आस-पास औसतन 1400 प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं।

– नाभि में हमेशा एक तरह की रुई बनती रहती है। कपड़ों से निकलने वाले फाइबर और शरीर के बाल नाभि में जमा हो जाते हैं, जिस कारण ये रुई बनती है।

– नाभि का आकार और संरचना सभी में अलग-अलग होती है। प्रत्येक स्त्री-पुरूष की नाभि की संरचना एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।

– महिलाओं की तुलना में पुरूषों की नाभि के आस-पास अधिक रोएं होते हैं।

– ऐसा भी कहा जाता है कि जिन महिलाओं की नाभि एकदम बीचोबीच में होती है वो बिल्कुल स्वस्थ बच्चे को जन्म देती हैं।

– ऐसा माना जाता है कि एडम और ईव धरती पर आए पहले इंसान थे, तो लॉजिकली उनकी नाभि नहीं होगी। क्योंकि उनका जन्म तो किसी इंसान की कोख से नहीं हुआ था।

– नाभि में कईं बार फंगल इंफेक्शन हो जाता है ऐसे में नाभि को साफ सुथरा रखना बहुत ज़रूरी है।

 

Exit mobile version