24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

सौभाग्य से जुड़ी हैं ये मालाएं, जानें महत्व

Writer D by Writer D
26/03/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
rudraksh ki mala

rudraksh ki mala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
देश-दुनिया के विभिन्न धर्मों और परंपराओं अपने ईश या फिर कहें आराध्य की भक्ति में जप का अपना एक विशेष स्थान है। सनातन परंपरा में किसी भी देवता विशेष की पूजा के दौरान मंत्र जप का विशेष फल मिलता है।
इस मंत्र जाप के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली माला (mala) का भी अपना विशेष महत्व होता है। एक ओर जहां प्रत्येक देवता के लिए अलग-अलग माला (mala) से जप का विधान है, वहीं दूसरी ओर इन मालाओं को धारण करने का भी अपना महात्मय है। कहने का तात्पर्य शैव, शाक्त एवं वैष्णव आदि परंपरा से जुड़ा साधक अराध्य देवी-देवता के अनुसार ही माला धारण करता है।
आइए परम शक्ति की साधना के लिए उपयोग में लाई जाने वाली माला के महत्व के बारे में जानते हैं —

चंदन की माला 

देवी-देवताओं के तिलक के लिए विशेष रूप से प्रयोग में लाए जाने वाले चंद की तासीर ठंडी होती है। प्रसाद के रूप में माथे पर लगाया जाने वाला चंदन मन और तन दोनों को शीतलता प्रदान कर दैवीय कृपा दिलाता है। इसी चंदन की माला का वैष्णव परंपरा में साधना के दौरान मंत्र जप में विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। जैसे शक्ति की साधना में लाल चंदन की माला से तो वहीं भगवान कृष्ण के मंत्र का जप सफेद चंदन की माला से किया जाता है। इस माला के मंत्र जप से मनोकामना बहुत जल्दी पूर्ण होती है।

स्फटिक की माला  

कांच की तरह नजर आने वाले स्फटिक की माला का भी मंत्र जप आदि के लिए विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। इस माला को धारण करने वाले व्यक्ति का मन शांत रहता है। इस माला के प्रभाव से उसके पास किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति नहीं फटक पाती। उसे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। मां सरस्वती की साधना-आराधना में स्फटिक माला का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। स्फटिक की माला धन और मन दोनों तरह की ताकत प्रदान करती है।

रुद्राक्ष की माला 

शैव परंपरा के साधक अपने आराध्य की कृपा पाने के लिए हमेशा अपने शरीर में रुद्राक्ष धारण किए रहते हैं। शिव की साधना में रुद्राक्ष की माला मंत्र जाप के लिए विशेष रूप से प्रयोग में लाई जाती है। मान्यता कि रुद्राक्ष की माला से मंत्र जाप करने देवाधिदेव भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। हालांकि भगवान शिव की साधना में विशेष रूप से प्रयोग में लाई जाने वाली पवित्र रुद्राक्ष की माला का अन्य देवताओं के लिए किए जाने वाले जप में भी प्रयोग किया जाता है।

वैजयंती की माला

वैष्णव परंपरा के तहत अपने इष्टदेव की साधना में इस माला का विशेष प्रयोग किया जाता है। भगवान कृष्ण को यह माला बहुत प्रिय थी। भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए वैष्णव भक्त इस माला को विशेष रूप से धारण करते हैं। वैजयंती की माला से मंत्र जप करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस माला को धारण करने से शत्रु भी मित्र की तरह व्यवहार करने लगते हैं। इस माला से प्रभु श्री नारायण का जाप करने पर आत्मविश्वास में वृद्धि और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

हल्दी की माला  

सनातन परंपरा में पूजा आदि शुभ कार्यों में हल्दी का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। भोजन में प्रयोग लाई जाने वाली हल्दी सेहत से ही नहीं सौभाग्य से भी जुड़ी हुई है। भगवान श्री गणेश और देवगुरु बृहस्पति हल्दी की माला से जप करने पर शीघ्र प्रसन्न होते हैं। संतान एवं ज्ञान की प्राप्ति के लिए इस माला से विशेष रूप से जप किया जाता है। हल्दी की माला से मां बगलामुखी का जप करने से उनकी शीघ्र कृपा होती है।

तुलसी की माला 

सनातन परंपरा में तुलसी को अत्यधिक पवित्र पौधा माना गया है। वैष्णव परंपरा से जुड़े लोग न सिर्फ भगवान के प्रसाद में इस के पत्ते का प्रयोग करते हैं बल्कि इसकी माला को विशेष रूप से धारण करते हैं। मान्यता है कि तुलसी की माला धारण करने और भगवान विष्णु और कृष्ण के मंत्रों का जाप करने से यश, कीर्ति और समृद्धि बढ़ती है। इस पवित्र माला से जप करने पर साधक को कई यज्ञ करने का पुण्य प्राप्त होता है। इस माला को धारण करने वाले व्यक्ति को सात्विक रहते हुए तमाम तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है।

कमलगट्टे की माला 

जीवन में धन और वैभव की चाह है मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से ही पूरी होती है। ऐसे में मां लक्ष्मी की साधना-आराधना को पूरे विधि-विधान से किया जाना चाहिए। मां लक्ष्मी के मंत्रों की सिद्धि के लिए कमलगट्टे की माला का प्रयोग किया जाता है। इस माला के मंत्र जाप से माता लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं और साधक को सुख-समृद्धि का वरदान प्रदान करती हैं। इसलिए यदि आप आर्थिक रूप से परेशान हैं और तमाम प्रयासों के बाद भी आपके पास धन नहीं टिकता है तो कमलगट्टे की माला को विधि-विधान से धारण करें और इसी माला से मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें।
Tags: chandan ki malahaldi ki malarudraksh ki malaworshipसौभाग्य से जुड़ी हैं ये मालाएं
Previous Post

इन मंदिरों में शनिदेव के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सारे शनि दोष

Next Post

जानें हिंदू नववर्ष का इतिहास, कब से होगा प्रारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

onion water
खाना-खजाना

सिर दर्द में फायदेमंद है प्याज का पानी, जाने फायदे

03/07/2022
Biriyani must be made at home for guests, taste will be remembered by all
Main Slider

विकेंड में बनाए वेजिटेबल बिरयानी, आपकी कुकिंग सब हो जाएंगे फैन

03/07/2022
सोडा वॉटर
फैशन/शैली

ब्लैकहेड्स को गायब कर देगा सोडा, जाने इस्तेमाल का तरीका

03/07/2022
drink lentil water
फैशन/शैली

हेल्दी रहने के लिए जरूर पिए दाल का पानी

03/07/2022
फैशन/शैली

दिल के लिए रामबाण है ये तेल

03/07/2022
Next Post

जानें हिंदू नववर्ष का इतिहास, कब से होगा प्रारंभ

यह भी पढ़ें

वैलेंटाइन

वैलेंटाइन वीक का हर दिन होता है खास, जानें इसके मायने

02/02/2020
शिक्षक

सरकारी शिक्षकों के लिया बड़ी घोषणा, राष्ट्रीय पुरस्कार में कर सकेंगे सीधे एंट्री

27/06/2018
Actor Dalip Tahil's son Dhruv arrested in drugs case

ड्रग्स केस में अभिनेता दलीप ताहिल का बेटा ध्रुव हुआ गिरफ्तार

06/05/2021
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

onion water

सिर दर्द में फायदेमंद है प्याज का पानी, जाने फायदे

03/07/2022
Biriyani must be made at home for guests, taste will be remembered by all

विकेंड में बनाए वेजिटेबल बिरयानी, आपकी कुकिंग सब हो जाएंगे फैन

03/07/2022
सोडा वॉटर

ब्लैकहेड्स को गायब कर देगा सोडा, जाने इस्तेमाल का तरीका

03/07/2022
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version