Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन जातकों को होता हैं खाना पकाने का शौक, हाथ में हैं इनके स्वाद

Cooking

Cooking

भोजन जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। भरपेट भोजन के लिए ही तो इंसान मेहनत करता हैं। कई लोग जिस तरह खाने के शौकीन होते हैं उसी तरह कई लोग खाना पकाने (Cooking) के भी शौकीन होते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्‍योतिष में भी इसका उल्लेख मिलता हैं और कुछ राशियां ऐसी बताई गई हैं जो कुकिंग का शौक रहते हैं और इनके हाथों में गजब का स्वाद होता हैं जो सभी को पसंद आता हैं। तो आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें होता हैं खाना पकाने (Cooking) का शौक।

मेष राशि

मेष राशि को अग्नि तत्व से संबंधित राशि माना जाता है। मेष राशि के लोग अच्छे कुक माने जाते हैं। अक्सर ऐसा देखा गया है कि मेष राशि के जातकों के हाथ का भोजन करके हर किसी का दिल प्रसन्न हो जाता है। मेष राशि वाले लोग मसालेदार भोजन (Cooking) बनाने में भी माहिर माने जाते हैं।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को भोजन बनाने में रुचि होती है उतनी शायद ही किसी अन्य राशि के जातकों को हो। छोटी उम्र से ही सिंह राशि के लोग कुकिंग (Cooking)  में इंटरेस्ट लेने लगते हैं। इनके हाथ का भोजन भी लोगों के दिल को बागबाग कर देता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग यूं तो बहुत अधिक भोजन बनाने (Cooking) में रुचि नहीं लेते लेकिन जो भी पकवान ये बनाते हैं उसे दिल से बनाते हैं और इसीलिए बहुत स्वादिष्ट भी बनता है। इस राशि के लोगों को रोजाना नया खाने का शौक होता है। इन्‍हें चाट खाने में बहुत मजा आता है।

तुला राशि

शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि के लोग भी अच्छे कुक माने जाते हैं। अपने हाथ का भोजन खिला कर अपने लवमेट और जीवन साथी को हमेशा खुश करने की कोशिश भी करते हैं। यह भी संभव है कि कोई इनके हाथ का भोजन करके ही इन्हें दिल दे बैठे।

वृश्चिक राशि

मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि के लोगों को भी भोजन बनाने (Cooking)  में बड़ा आनंद आता है। इस राशि वाले लोग अपनी छुट्टी को बेहतरीन बनाने के लिए अपने हाथ से अपना पसंदीदा भोजन बनाना पसंद करते हैं और दूसरों को खिलाकर वाहवाही भी लूटते हैं। कुकिंग करना इनके पसंदीदा काम में से एक होता है।

धनु राशि

धनु राशि के लोग भोजन बनाते (Cooking)  समय अपनी रचनात्मकता का पूरा इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि इनके हाथ का भोजन बहुत स्वादिष्ट होता है। इस राशि के लोग होटल, रेस्टोरेंट आदि का कार्य करें तो इन्हें खूब ख्याति प्राप्त होती है।

Exit mobile version