• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के इन स्थानों में होता है स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव

Desk by Desk
31/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, यात्रा
0
uttarakhand tourist places

उत्तराखंड

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। उत्तराखंड को देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां के खूबसूरत वादियों की खूबसूरती देखते ही बनती है। दुनियाभर से पर्यटक उत्तराखंड में घूमने के लिए आते हैं। हिमालय, झील-झरने और तालों का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। ये खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उत्तराखंड के स्थानों के बारे में कहा जाता है कि ये स्थान यूरोप की खूबसूरती को भी फेल करते हैं। आज हम आपको उत्तराखंड के कुछ खूबसूरत स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि उत्तराखंड के इन स्थानों में स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव होता है। आइए जानते हैं उत्तराखंड के खूबसूरत स्थानों के बारे में…

मुक्तेश्वर नैनीताल जिले में स्थित है और नैनीताल से करीब 46 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। गर्मियों में यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। सर्दियों के मौसम में पर्यटक यहां बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए आते हैं। मुक्तेश्वर में सर्दियों में काफी मात्रा में बर्फबारी होती है। सर्दियों के मौसम में मुक्तेश्वर की खूबसूरती देखते ही बनती है।

गंगोत्री हिमनद से तपोवन 6 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारे देखते ही बनते हैं। इस स्थान से हिमालय की चोटियां साफ दिखाई देती हैं। इस जगह को नंदनवन भी कहा जाता है। तपोवन से शिवलिंग, भागीरथी, केदार डोम, थलय सागर और सुदर्शन जैसे चोटियों का शानदार दृश्य दिखाई देता है। यहां पर चीड़ और देवदार के वृक्ष भी हैं जो तपोवन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

समुद्रतल से 830 मीटर की ऊंचाई पर देवप्रयाग स्थित है। ऋषिकेश से देवप्रयाग की दूरी 70 किलोमिटर है। इसी स्थान पर अलकनंदा और भागीरथी नदी का संगम भी है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। देवप्रयाग उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक है। यहां का वातावरण काफी शांत है। इस स्थान पर काफी सुकून का अनुभव होता है।

भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यहां की वादियों और पहाड़ देखकर स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव होता है। यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। यहां पर बर्फ पर स्कीइंग भी करवाई जाती है। सर्दियों के मौसम में यहां काफी मात्रा में बर्फबारी होती है। औली से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखते ही बनता है।

Tags: beautiful uttarakhand tourist placesheaven like places in indiaheaven like places on earthuttarakhand beautiful imagesUttarakhand beautiful placesuttarakhand most beautiful placesuttarakhand tourist placesuttarakhand tourist places list
Previous Post

गाउन में प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं सोफी चौधरी

Next Post

कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर: इस दिन तैयार हो जाएगी ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन, देखें पूरी रिपोर्ट

Desk

Desk

Related Posts

Dhirendra Shastri launches Sanatan Hindu Unity Padyatra 2.0
Main Slider

हमें मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं लेकिन… दिल्ली में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

07/11/2025
Katrina Kaif and Vicky Kaushal become parents
Main Slider

कटरीना-विकी कौशल बने मम्मी पापा, घर आया नन्हा मेहमान

07/11/2025
PM Modi
Main Slider

‘वंदे मातरम’ माँ भारती की आराधना है… 150 साल के उत्सव पर बोले पीएम मोदी

07/11/2025
Nachos
खाना-खजाना

विकेंड पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड, सभी को आएगा पसंद

07/11/2025
garlic chicken
खाना-खजाना

ये टेस्टी स्नेक्स बढ़ा देगा आपकी चाय का जायका

07/11/2025
Next Post
corona vaccine

कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर: इस दिन तैयार हो जाएगी ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन, देखें पूरी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

Sanath Nishant

इस राज्य मंत्री की सड़क हादसे में मौत, पुलिस अधिकारी की भी गई जान

25/01/2024
jp nadda

बम धमाके के दोषी के रिश्तेदार मांग रहे है सपा के लिए वोट : जेपी नड्डा

20/02/2022
PM Modi

एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने की आडवाणी-जोशी से मुलाकात

07/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version